1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सीरियल 'तुझसे है राबता' नहीं छोड़ रही हैं रीमा शेख, पोस्ट शेयर कर अफवाहों को किया खारिज

सीरियल 'तुझसे है राबता' नहीं छोड़ रही हैं रीमा शेख, पोस्ट शेयर कर अफवाहों को किया खारिज

 Published : Jun 25, 2019 11:48 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 11:48 pm IST

रीमा शेख ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शो 'तुझसे है राबता' छोड़ने की खबरों को खारिज किया है।

Reema shaikh- India TV Hindi
Reema shaikh Image Source : INSTAGRAM

सीरियल तुझसे है राबता की कल्याणी उर्फ रीमा शेख ने उनके शो छोड़ने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रीमा ने उनके किरदार को बनाए रखने के लिए कुछ कंडीशन रखी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके एग्रीमेंट में कुछ डिफरेंस थे जिसकी वजह से उन्होंने शो छोड़ने के फैसला लिया था। साथ ही रीमा शो में रुकना चाहती थीं और अपना किरदार जारी रखना चाहती थीं। मगर सभी चीजें उनके हिसाब से नहीं चल रही थीं। जिसकी वजह से अफवाह थी की उन्होंने शो छोड़ दिया है। अब रीमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि वह शो नहीं छोड़ रही हैं।

रीमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया की वह शो नहीं छोड़ रही हैं।

Screenshot of Reema shaikh Insta story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of Reema shaikh Insta story

सूत्रों के मुताबिक रीमा ने कुछ परेशानियां प्रोडक्शन हाउस के सामने रखे थे जिन्हें सोल्व कर लिया गया है। मगर उन्होंने कभी नहीं कहा था कि वह शो छोड़ रही हैं। यह खबर दूसरे चैनल के द्वारा फैलाई गई है क्योंकि रीमा को लीड रोल के तौर पर शो ऑफर हुआ है। जिसक वजह से तुझसे है राबता के सेट के लोगों को लगा वह शो छोड़ रही हैं। लेकिन यह दो अलग बाते हैं जिन्हें मिलाया गया है।

रीमा के फैन्स के लिए यह एक खुशखबरी है। साथ ही रीमा के पिता समीर शेख ने भी कंफर्म किया है कि शो नहीं छोड़ रही हैं। उनके पिता ने कहा- रीमा शो तुझसे है राबता नहीं छोड़ रही हैं। मैं बस इतना कह सकता हूं।

Also Read:

Yeh Rishta Kya Kehlata hai Written Update 25th June: फादर्स डे पर हुआ कार्तिक और कायरव का मिलन

सलमान खान बिग बॉस होस्ट करने के लिए 200 या 300 करोड़ नहीं ले रहे हैं इतनी बड़ी रकम?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन