1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सबके सामने जब पिता को याद कर भावुक हो गए रोहित शेट्टी, जानें क्या था पूरा किस्सा

सबके सामने जब पिता को याद कर भावुक हो गए रोहित शेट्टी, जानें क्या था पूरा किस्सा

 Published : Sep 20, 2021 10:51 am IST,  Updated : Sep 20, 2021 01:30 pm IST

कलर्स चैनल ने डांस दीवाने 3 का प्रोमो शेयर किया है, इस प्रोमो वीडियो में स्टंटमैन को एक भयानक स्टंट करते देखा जा सकता है। रोहित भी उनके इस शानदार स्टंट से काफी प्रभावित हुए।

Rohit Shetty- India TV Hindi
 सबके सामने जब पिता को याद कर भावुक हो गए रोहित शेट्टी, जानें क्या था पूरा किस्सा Image Source : INSTAGRAM/ROHIT SHETTY

अपनी दमदार एक्शन फिल्मों के लिए जानें जाने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने करियर में ऐसी एक्शन फिल्में बनाईं जो बॉलीवुड के लिए मिसाल बन गईं। सिंघम, चेन्नई एक्सप्रेस, सिम्बा जैसी एक्शन फिल्मों से रोहित शेट्टी पहले ही लोगों का दिल जीत चुके हैं। फैंस उनकी मचअवेटेड फिल्म सूर्यवंशी के रिलीज होने के इंतजार कर रहे हैं।  

न सिर्फ फिल्में बल्कि रोहित शेट्टी स्टंट आधारिक रियलिटी शो - खतरों के खिलाड़ी को भी होस्ट करते हैं। हाल ही में रोहित शेट्टी ने अपनी मौजूदगी डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में कराई। कलर्स टीवी की तरफ से हाल ही में उनके सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा एक क्लिप शेयर किया है। जहां रोहित सेट्टी स्टंटमैन्स के शानदार स्टंट को देख कर भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने अपने पिता को भी याद किया।

देखें वीडियो

कलर्स चैनल ने डांस दीवाने 3 का प्रोमो शेयर किया है, इस प्रोमो वीडियो में स्टंटमैन को एक भयानक स्टंट करते देखा जा सकता है। रोहित भी उनके इस शानदार स्टंट से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, ''बचपन से मैंने देखा है कि पापा यह सब करते थे, बस इतना कहूंगा कि इस काम को इतना सम्मान नहीं मिलता। यह बोलते हुए वह भावुक होते हुए कहने लगे- मैं सच में भावुक हो रहा हूं।''

शो के दौरान रोहित शेट्टी को इमोशनल होता देख वहां मौजूद हस्तियां भी भावुक होती नजर आईं। इस इमोशनल मोमेंट पर भारती सिंह ने रोहित शेट्टी को गले लगा लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन