बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो टीवी शो 'डांस दीवाने' के सेट की हैं। एक्ट्रेस इन दिनों इस शो को जज कर रही हैं। तस्वीरों में माधुरी बप्पा का स्वागत करती नजर आ रही हैं। उनके साथ भारती सिंह, धरमेश और तुषार और भारती के पति हर्ष भी दिखाई दे रहे हैं। माधुरी, बप्पा की मूर्ति पकड़े हुए बीच में खड़ी हैं। सभी काफी खुश दिख रहे हैं।
ऑरेंज कलर के बॉर्डर वाली हरे रंग की सिल्क साड़ी में माधुरी काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
तस्वीर में एक्ट्रेस, बप्पा की पूजा करती नजर आ रही हैं। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर माधुरी दीक्षित मराठी ट्रेडिशनल लुक में नजर आएंगी।
खूबसूरत साड़ी के साथ अदाकार ने नाक में नाथ भी पहन रखी हैं। उनसे अपनी निगाहें हटा पाना बेहद मुश्किल है। माधुरी दीक्षित आज भी यंग एक्ट्रेस को खूबसूरती के मामले में टक्कर देती हुई नजर आती है।
माधुरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय समय पर फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके आउटफिट पर काफी ध्यान दिया जाता है। एक्ट्रेस के हर लुक और अंदाज़ को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा होती रहती है।