1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Watch: रोनित रॉय ने बिना सिलाई किए टीशर्ट से मास्क बनाने का बेहद आसान तरीका बताया, लोगों को पसंद आया आइडिया

Watch: रोनित रॉय ने बिना सिलाई किए टीशर्ट से मास्क बनाने का बेहद आसान तरीका बताया, लोगों को पसंद आया आइडिया

 Published : May 31, 2020 06:32 pm IST,  Updated : May 31, 2020 06:47 pm IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की जा रही है।

रोनित रॉय ने टीशर्ट से आसानी से मास्क बनाना सिखाया- India TV Hindi
रोनित रॉय ने टीशर्ट से आसानी से मास्क बनाना सिखाया Image Source : INSTAGRAM: @RONITBOSEROY

इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है। इसे फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है, लेकिन अब जरुरतों को ध्यान में रखते हुए धीरे-धीरे राहत दी जा रही है। हालांकि, इस दौरान हर किसी को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने की सख्त जरूरत है। मशहूर एक्टर रोनित रॉय ने टीशर्ट से मास्क बनाने का एक बेहद आसान तरीका बताया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

रोनित रॉय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने दिखाया कि टीशर्ट को गले में डालने के बाद उसे हल्का सा सिर से बाहर निकालकर कानों के पास से दो-तीन बार फोल्ड करना है। इसके बाद पीछे के हिस्से को सिर के ऊपर पहना देने से आपका पूरा चेहरा ढक जाएगा। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'मास्क नहीं है। टेंशन नहीं लेने का (फिक्र मत कीजिए) यह आसान है।'

इसके साथ ही रोनित ने लाइटर पर फूंक कर भी दिखाया कि टीशर्ट से बनाए गए मास्क से हवा भी आसानी से पास नहीं होती है। ऐसे में लोग कोरोना से अपना बचाव कर सकते हैं।

लोगों को पसंद आया एक्टर का आइडिया
Image Source : लोगों को पसंद आया एक्टर का आइडियालोगों को पसंद आया एक्टर का आइडिया

'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी' फेम कलाकार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस आइडिया को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन