1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रुबीना दिलैक का बोल्ड अवतार, फोटोग्राफर बने पति अभिनव शुक्ला के लिए कह दी अपने दिल की बात

रुबीना दिलैक का बोल्ड अवतार, फोटोग्राफर बने पति अभिनव शुक्ला के लिए कह दी अपने दिल की बात

 Published : Apr 09, 2021 01:11 pm IST,  Updated : Apr 09, 2021 01:11 pm IST

रुबीना की इन तस्वीरों को उनके पति अभिनव शुक्ला ने क्लिक की हैं। यही वजह है कि रुबीना ने फोटो कैप्शन में अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखा है...

rubina dilaik bikini swimming pool pics- India TV Hindi
रुबीना दिलैक का बोल्ड अवतार, फोटोग्राफर बने पति अभिनव शुक्ला के लिए कह दी अपने दिल की बात Image Source : INSTAGRAM: RUBINADILAIK

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। रिएलिटी शो जीतने के बाद वो बेहद बिजी हैं। एक तरफ उनके म्यूजिक वीडियो रिलीज हुए हैं तो दूसरी तरफ वो 'शक्ति' सीरियल के दूसरे सीजन में सौम्या के किरदार में नज़र आ रही हैं। हालांकि, इतना बिजी होने के बावजूद रुबीना ने खुद के लिए वक्त निकाला और स्विमिंग का लुत्फ उठाया। ग्रीन कलर की बिकनी पहने रुबीना ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की, वो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

रुबीना की इन तस्वीरों को उनके पति अभिनव शुक्ला ने क्लिक की हैं। यही वजह है कि रुबीना ने फोटो कैप्शन में अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखा है- 'जिस तरह से तुम मुझे देखते हो, उससे प्यार है।' साथ में अभिनव को पोस्ट में टैग भी किया है। इन फोटोज में रुबीना बेहद बोल्ड और हॉट लग रही हैं। वो फूलों से खेलती नज़र आ रही हैं। 

Galat song out: रुबीना दिलैक और पारस छाबड़ा का नया म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज, यहां देखें

रुबीना का एक नया गाना 'गलत' हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें वो बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के साथ नज़र आईं। इस गाने को 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। 

अभिनेत्री ने बिग बॉस की जीत के बाद फिर से काम शुरू कर दिया है। वह दो साल बाद डेली शो 'शक्ति : अस्तित्व के अहसास की' में सौम्या की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रही हैं। 

शो में एक किन्नर या ट्रांसजेंडर के सफर और संघर्षो को दिखाया गया है और समाज में व्याप्त रूढ़िवादी सोच को तोड़ने का भी प्रयास किया गया है। 

(IANS इनपुट के साथ) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन