1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'साथ निभाना साथिया' एक्ट्रेस के पिता का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

'साथ निभाना साथिया' एक्ट्रेस के पिता का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

 Published : Aug 15, 2020 02:58 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 02:58 pm IST

एक्ट्रेस ने 2 अगस्त को पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनके पिता कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

rucha hasabnis father died- India TV Hindi
'साथ निभाना साथिया' एक्ट्रेस के पिता का निधन Image Source : INSTAGRAM

टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस रुचा हसब्निस के पिता का निधन हो गया है। वो कोरोना वायरस से जूझ रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी है, जिसके बाद कई सेलेब्स ने शोक जताया है। 

रुचा ने एक फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा है- डैडी, मैं आपको तारों के दूसरी तरफ देखूंगी।" वहीं, कैप्शन में लिखा है- आपकी आत्मा को शांति मिले, मेरे प्यारे डैडी।"

एक्ट्रेस ने 2 अगस्त को पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनके पिता कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। हालांकि, वो फेफड़े के संक्रमण से धीरे धीरे उबर रहे थे। रुचा ने सभी से अपने पिता की सेहत के लिए कामना करने की अपील की थी। 

रुचा 'साथ निभाना साथिया' सीरियल में राशि जिगर का रोल निभाकर मशहूर हुई थीं। उन्होंने साल 2015 में राहुल जगदादे का हाथ थाम लिया। 2019 में उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन