1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'साथ निभाना साथिया' फेम देवोलीना भट्टाचार्जी की को-स्टार लवी सासन बनीं मां, शेयर की बेबी बंप की फोटोज

'साथ निभाना साथिया' फेम देवोलीना भट्टाचार्जी की को-स्टार लवी सासन बनीं मां, शेयर की बेबी बंप की फोटोज

 Published : Feb 22, 2020 05:32 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 05:36 pm IST

लवी सासन ने 'साथ निभाना साथिया' सीरियल में नेगेटिव रोल निभाया था, जो लोगों को काफी पसंद आया था।

saath nibhana saathiya actress lovey sasan - India TV Hindi
'साथ निभाना साथिया' फेम लवी सासन ने शेयर की बेबी बंप की फोटोज

पॉपुलर टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में नेगेटिव रोल निभाने वाली एक्ट्रेस लवलीन कौर सासन उर्फ लवी सासन मां बन गई हैं। उन्होंने 19 फरवरी को बेटे रॉयस को जन्म दिया था, लेकिन उन्होंने अब सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं।

लवी ने फोटो का कैप्शन लिखा है, 'इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकते।' लवी की फोटोज पर किश्वर मर्चेंट, देवोलीना भट्टाचार्जी और अदा खान खान सहित कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट कर बधाई दी है। 

 

'साथ निभाना साथिया' फेम लवी सासन ने कौशिक कृष्णमूर्ति से की शादी, देखें Photos

डार्क ग्रीन कलर की साड़ी और गोल्डन कलर की ज्वैलरी से लदी लवी सासन अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके साथ पति कौशिक कृष्णामूर्ति भी पोज दे रहे हैं। बता दें कि दोनों ने पिछले साल 10 फरवरी को एक-दूजे का हाथ थामा था। दोनों ने सिख और साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी की थी। 

गोपी बहू का ये हुनर नहीं जानते होंगे आप, देवोलीना भट्टाचार्जी बनाई नई पहचान

लवी सासन ने 'साथ निभाना साथिया' सीरियल में परिधि जिगर का रोल निभाया था। उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस शो में देवोलीना भट्टाचार्जी अहम किरदार में नज़र आई थीं। 

देखें लवी सासन की शादी की फोटोज:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन