1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Sacred Games 2 Promo: सैक्रेड गेम्स सीजन 2 का प्रोमो हुआ रिलीज, कल्कि, नवाजुद्दीन या फिर पंकज त्रिपाठी खेल का 'असली बाप' कौन?

Sacred Games 2 Promo: सैक्रेड गेम्स सीजन 2 का प्रोमो हुआ रिलीज, कल्कि, नवाजुद्दीन या फिर पंकज त्रिपाठी खेल का 'असली बाप' कौन?

 Published : May 06, 2019 01:06 pm IST,  Updated : May 06, 2019 01:06 pm IST

Sacred Games 2: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर क्राइम वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स 2' का प्रोमो रिलीज हो गया है। इस सीरिज में रणवीर शौरी और कल्कि कोचलिन भी नजर आएंगे।

sacred games 2- India TV Hindi
sacred games 2

Sacred Games 2: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर क्राइम वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स 2' का प्रोमो रिलीज हो गया है। इस सीरिज में रणवीर शौरी और कल्कि कोचलिन भी नजर आएंगे। प्रोमो में पहले सीजन में छोटी सी भूमिका में दिखे पंकज त्रिपाठी की धमाकेदार एंट्री दिखाई गई है। सभी अहम भूमिकाओं की मौजूदगी से सजा सीजन 2 का पहला प्रोमो दर्शकों के मन में कई सवाल छोड़ गया है।

हर दर्शक ये जानना चाहता है कि आखिर इस गेम का का असली बाप कौन है?'' वैसे ये सवाल पहले सीजन से ही दर्शकों के दिमाग में बना हुआ है कि आखिर मुंबई पर खतरा क्यों हैं और पूरे खेल के पीछे कौन मास्टर माइंड है?

प्रोमो में भी जिस अंदाज में आखिर में पंकज त्रिपाठी नजर आते हैं, उससे काफी हद तक उनके किरदार की गंभीरता का अंदाजा होता है। जल्ह ही सीजन 2 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। क्राइम सस्पेंस बेस्ड ये वेब सीरीज भारत ही नहीं विदेशों में भी सुर्खियां बटोर रही है। सैक्रेड गेम्स के नए किरदार कल्कि और रणवीर की मौजूदगी भी सीरीज का रोमांच बढ़ाएगी।

सैक्रेड गेम्स के पहले सीजन को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने मिलकर डायरेक्ट किया था। ये पॉपुलर सीरीज को विक्रम चंद्रा के उपन्यास "सैक्रेड गेम्स" पर आधारित है।  इसकी दूसरा सीजन कब रिलीज होगा इस बारें में अभी कोई बात सामने नहीं आईं है।

सैक्रेड गेम्स के पहले सीजन में नवाजुद्दीन के साथ-सैफ अली खान थे। जो कि इस सीजन में भी होगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन