1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बिग बॉस 13' छोड़ने की खबरों पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

'बिग बॉस 13' छोड़ने की खबरों पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

 Written By: IANS
 Published : Dec 13, 2019 08:08 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 08:08 pm IST

सलमान खान ने पहली बार उन खबरों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है जिनमें बताया जा रहा है कि वह मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन से विदा ले रहे हैं।

salman khan- India TV Hindi
सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने पहली बार उन खबरों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है जिनमें बताया जा रहा है कि वह मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन से विदा ले रहे हैं। स्पॉटबॉय डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने 'मुंबई मिरर' को बताया, "मेरा एक हिस्सा इसे छोड़ना चाहता है और दूसरा इसे अपने पास रखना चाहता है और दूसरा भाग उस भाग पर हावी हो रहा है जो इसे छोड़ना चाहता है।"

सलमान ने आगे कहा कि कार्यक्रम के तेरह में से दस सीजन की मेजबानी करना अब तक सीखने का एक अनुभव रहा है।

उन्होंने कहा, "यह तनावपूर्ण है, लेकिन मैंने काफी कुछ सीखा है। मुझे जानने को मिला कि हमारा देश किस ओर जा रहा है, नैतिक मूल्यों, आर्दशों, नैतिक संकोच और सिद्धांतों की क्या स्थिति है। हमें सेलीब्रिटीज के साथ यहां यह सबकुछ देखने को मिलता है। इसकी खूबसूरती तो यह है कि एक बार जब वे घर से बाहर निकल जाते हैं, तो वे वैसे बिल्कुल भी नहीं रहते हैं। ऐसा नहीं है कि शो में वे अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं बल्कि वह घर उन्हें वैसा बना देता है।"

कुछ वक्त पहले से ऐसी खबरें आ रही थीं कि स्वास्थ्य जनित कारणों और पेशेवर प्रतिबद्धताओं के चलते वह इस सीजन की आगे मेजबानी नहीं कर पाएंगे और मेजबान के तौर पर बाकी के पांच हफ्तों की शूटिंग उनके स्थान पर फराह खान करेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन