1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रामायण और महाभारत के बाद 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' लौट रहे हें टीवी पर, जानिए कब होगा प्रसारण

रामायण और महाभारत के बाद 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' लौट रहे हें टीवी पर, जानिए कब होगा प्रसारण

 Published : Apr 04, 2020 11:35 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 11:35 pm IST

लॉकडाउन के चलते कई पुराने सीरियल्स दोबारा शुरू हो गए हैं। अब 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' दोबारा शुरू होने जा रहा है।

sarabhai vs sarabhai  and khichdi- India TV Hindi
साराभाई वर्सेस साराभाई और खिचड़ी Image Source : INSTAGRAM

21 दिन के लॉकडाउन के चलते लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत सहित कई पुराने सीरियल्स का टेलिकास्ट शुरू हो गया है। ताकि लोगों का घर में मनोरंजन होता रहे और वह बाहर ना निकले। दूरदर्शन के बाद अब बाकि चैनल्स भी कई पुराने शो का टेलिकास्ट शुरू करने जा रहे हैं। अब साराभाई वर्सेस साराभाई और खिचड़ी का दोबारा टेलिकास्ट स्टार भारत पर होगा।

स्टार भारत ने ट्वीट करके दोनो सीरियल्स के टेलिकास्ट के समय और तारीख की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- 16 साल बाद, इंद्रवदन आ रहा है आप से मिलने फिर एक बार!

देखिए ''साराभाई वर्सेस साराभाई'', 6 अप्रैल से, हर-रोज़ सुबह 10 बजे, सिर्फ़ स्टार भारत पर।

साराभाई वर्सेस साराभाई में सतीश शाह, रत्ना पाठक शाह, राजेश कुमार, सुमित राघवन और रुपाली गांगुली अहम भूमिका निभाते नजर आते थे। यह शो पहली बार 2004 में स्टार वन पर टेलिकास्ट हुआ था।

खिचड़ी शो का भी दोबारा टेलिकास्ट होने वाला है। स्टार भारत ने ट्वीट किया- 18 साल बाद, प्रफुल आ रहा है आप से मिलने फिर एक बार! देखिए 'खिचड़ी', 6 अप्रैल से, हर-रोज़ सुबह 11 बजे, सिर्फ़ भारत पर!

खिचड़ी सीरियल 2002 में शुरू हुआ था। इस शो में सुप्रिया पाठक, वंदना पाठक राजीव मेहता, जमनदास मजेठिया के साथ कई लोग अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। शो को आतीश कपाड़िया ने लिखा और डायरेक्ट किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन