1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कोविड-19 से जूझ रहे 'ससुराल सिमर का 2' के अभिनेता राजीव पॉल अस्पताल में भर्ती

कोविड-19 से जूझ रहे 'ससुराल सिमर का 2' के अभिनेता राजीव पॉल अस्पताल में भर्ती

 Published : May 12, 2021 04:58 pm IST,  Updated : May 12, 2021 11:27 pm IST

कोविड-19 से जूझ रहे 'ससुराल सिमर का 2' के अभिनेता राजीव पॉल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता ने आज, 12 मई को सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों को बताया कि उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Rajiv Paul- India TV Hindi
कोविड-19 से जूझ रहे 'ससुराल सिमर का 2' के अभिनेता राजीव पॉल अस्पताल में भर्ती Image Source : INSTAGRAM/RAJIV PAUL

कोविड-19 से जूझ रहे 'ससुराल सिमर का 2' के अभिनेता राजीव पॉल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता ने आज, 12 मई को सोशल मीडिया पर अपने  चाहने वालों को बताया कि उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजव पॉल ने खुद की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "इससे पहले कि चीजें हाथों से बाहर जाती हैं, जरूरी है कि हाथों में हाथों में रहा जाए। मेरा बुखार कम नहीं हो रहा था। इसलिए अंधेरी में इसी लिए अंधरे के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। यहां बहुत सक्षम डॉक्टरों और प्रबंधन हाथों में।" 

इससे पहले, राजीव ने अपना हेल्थ अपडेट के बारे में पोस्ट किया और साझा किया कि आगरा में ससुराल सिमर का 2 की शूटिंग से लौटने के कुछ दिनों बाद उन्होंने कोरोना वायरस का टेस्ट कराया था। 

उन्होंने लिखा, "हां, मेरी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। मैं शुक्रवार 30 अप्रैल को आगरा से मुंबई आया था और मंगलवार 4 मई को मुझे बुखार महसूस हुआ, तुरंत  मैंने तुरंत टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई।” 

राजीव पॉल ससुराल सिमर का 2 में गिरिराज ओस्वाल की भूमिका निभा रहे हैं। वह गीतांजलि (जयति भाटिया) के छोटे बेटे और विवान (करण शर्मा) और रेयांश (रक्षित वसी) के पिता हैं। 

यहां पढ़ें

सलमान खान ने 'राधे' की रिलीज से पहले फैंस से की अपील, 'नो पाइरेसी प्लीज'

कोविड पेशेंट्स के लिए बेड खोजने में मदद के लिए आगे आए अर्जुन बिजलानी

ऋतिक रोशन ने ट्विंकल खन्ना को कहा धन्यवाद, जानिए वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन