1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'नागिन 4' में खत्म होगा सायंतनी घोष का सफर, कहा: यही इंडस्ट्री की रीत है

'नागिन 4' में खत्म होगा सायंतनी घोष का सफर, कहा: यही इंडस्ट्री की रीत है

 Published : Mar 04, 2020 01:00 pm IST,  Updated : Mar 04, 2020 01:00 pm IST

'नागिन 4' कलर्स चैनल पर शनिवार और रविवार को प्रसारित होता है।

 सायंतनी घोष, नागिन 4- India TV Hindi
' नागिन 4' में अब नहीं नजर आएंगी सायंतनी घोष 

मुंबई: टीवी पर चल रहे सुपरहिट सीरीज नागिन 4 में बृंदा की मां बनी एक्ट्रेस सायंतनी के किरदार को मेकर्स ने खत्म करने का फैसला किया है। लगातार गिरती टीआरपी के चलते मेकर्स शो में एक बड़ा टविस्ट शो में ला रहे हैं जिसके चलते सायंतनी के किरदार की मौत हो जाएगी। कुछ ही समय पहले जैस्मिन भसीन भी शो से क्विट हो चुकी हैं जबकि जैस्मीन का किरदार लोगों को पसंद आ रहा था। सायंतनी का बात करें तो वो बृंदा (नागिन बनी निया शर्मा) की मां कि किरदार निभा रही हैं। जैस्मीन भसीन निया शर्मा के नागिन अवतार को प्ले कर रही थी।

जहां तक सायंतनी के शो छोड़ने की खबर की बात करें तो खुद सायंतनी ने इस खबर को कंफर्म किया है। मीडिया से बातचीत में सायंतनी ने कहा- हां मेरा कैरेक्टर खत्म होने जा रहा है। नागिन एक ऐसा शो है जहा ऑडियंस को कनेक्ट करने के लिए नए प्वॅाइन्ट्स इंट्रोड्यूस करने पडते हैं। इसलिए क्रिएटिव टीम ने ये निश्र्चित किया है कि वो मेरे कैरेक्टर को मार देंगे ताकि शो में कुछ नया टविस्ट लाया जा सके।

साथ ही सायंतनी ने बताया कि उन्हे शो से जाने का दुख भी है लेकिन यही इस इंडस्ट्री की रीत है। कोई भी कैरेक्टर शो से बड़ा नही है। हालांकि शो अच्छा कर रहा है लेकिन पिछले सीज़न्स के मुकाबले डाउन है। उन्होने इंडस्ट्री में अपने 15 साल के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए बताया कि टीवी शो रेटिंग से चलते है और वे उम्मीद करती है कि उनके कैरेक्टर की मौत शो के लिए अच्छा काम करे।

सूत्रों की माने तो जल्द ही शो में सुरभि ज्योति की एन्ट्री हो सकती है, जहा वे बृंदा की मदद करती नज़र आएंगी। कुल मिलाकर टीआरपी के लिए दो किरदारों की मौत नागिन 4 को कितना फायदा पहुंचा सकती है, ये देखना दिलचस्प होगा।

महिला दिवस पर पीएम मोदी का तोहफा, एक दिन के लिए 'खास महिलाएं' संभालेंगी पीएम का सोशल मीडिया अकाउंट

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन