1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अर्चना पूरण सिंह को गार्डन में झाड़ू लगाते देख उनकी हाउस हेल्प ने कहा ‘ओह माय गॉड’

अर्चना पूरण सिंह को गार्डन में झाड़ू लगाते देख उनकी हाउस हेल्प ने कहा ‘ओह माय गॉड’

 Published : Apr 16, 2020 09:27 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 10:04 pm IST

अर्चना की हाउस हेल्प ने उन्हें बताया कि झाड़ू को मराठी में खर्राटा कहते हैं ये सुनकर अर्चना चौंक गईं।

अर्चना पूरण सिंह- India TV Hindi
अर्चना पूरण सिंह

भारत सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। इस लॉकडाउन की वजह से सभी अपने घरों में बंद हैं। कई सेलेब्रिटीज़ इस अवधि का फ़ायदा उठा रहे हैं। दिग्गज कलाकारों से लेकर स्टार किड्स भी इस समय पेंटिंग, डांस, गिटार, कुकिंग और भी कई चीजों में अपना ध्यान लगा रहे हैं। इस बीच कई सेलेब्रिटीज़ ऐसे भी हैं जो कि इस ख़ाली समय में अपने घर की साफ़-सफ़ाई कर रहे हैं। हिना खान से लेकर कटरीना कैफ़ जैसे तमाम स्टार्स आज अपने घरों का काम ख़ुद करने पर मजबूर हैं।  ये बात वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर बता रहे हैं।

 हाल ही में अर्चना पूरण सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घर में ख़ुद झाड़ू लगाने का वीडियो फ़ैंस के साथ शेयर किया।अर्चना के वायरल वीडियो में वे अपने घर की लॉन में झाड़ू लगाती हुई नज़र आ रही हैं। 

वीडियो में अर्चना गार्डन में टहलते हुए नज़र आ रही हैं और वे अपनी काम वाली बाई भाग्यश्री से झाड़ू माँगती हैं। अर्चना भाग्यश्री से पूछती हैं कि झाड़ू को मराठी में क्या कहते हैं? भाग्यश्री कहती है कि इसे मराठी में खर्राटा कहते हैं। इस बात पर अर्चना चौंक कर कहती हैं कि हमारे यहां खर्राटा तो नींद में लेते हैं। इसके बाद अर्चना गार्डन के एक कोने में झाड़ू लगाने जाती हैं जहां पेड़ से कई फल और सूखी पत्तियां नीचे गिरे पड़े हैं। अर्चना बताती हैं कि उनकी पुरानी झाड़ू कहीं खो गई है इसलिए वह नई झाड़ू का इस्तेमाल कर रही हैं। 

अर्चना उन फलों और पत्तों को झाड़ू से एक साइड करना शुरू करती हैं। झाड़ू लगाते हुए अर्चना खुद के झाड़ू लगाने के तरीक़े की तारीफ़ भी करती हैं। इसी बीच उनकी काम वाली बाई उन्हें झाड़ू लगाते हुए देखकर कहती हैं ‘ओह माय गॉड’। तब अर्चना भाग्यश्री से पूछती हैं कि क्या हो गया। तो भाग्यश्री कहती हैं कि मैं ये देख कर शॉक हो गई। अर्चना पूछती हैं कि क्या हुआ झाड़ू लगाना अच्छी बात नहीं है? तो जवाब में भाग्यश्री कहती है कि अच्छी बात है लेकिन यह 'अज्जो' को सूट नहीं करता।

अर्चना के इस वीडियो में अर्चना के पति परमीत सेठी भी गार्डन में वॉक करते नजर आ रहे हैं। अर्चना और परमीत, भाग्यश्री के पंजाबी में कुछ बोलने पर हंसने लगते हैं। इसके बाद अर्चना सभी को झाड़ू दिखाकर बाय करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन