1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शबाना आजमी हुईं हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, शेयर की एक्सीडेंट के बाद तस्वीर

शबाना आजमी हुईं हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, शेयर की एक्सीडेंट के बाद तस्वीर

 Published : Feb 01, 2020 02:35 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 04:47 pm IST

शबाना आजमी का 18 जनवरी को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हुआ था। उनकी तबीयत अब ठीक है और वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ गई हैं।

shabana azmi- India TV Hindi
शबाना आजमी

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी का 18 जनवरी को मुंबई-पुणे हाइवे पर एक्सीडेंट हुआ था। जिसके बाद से अभी तक वह अस्पताल में भर्ती थी। अब उनकी सेहत में सुधार है और घर वापस आ गई हैं। जी हां शबाना आजमी को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डिस्चार्ज होने की जानकारी खुद शबाना आजमी ने ट्वीट करके दी है।

शबाना आजमी ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरे जल्द ठीक होने की दुआएं करने के लिए शुक्रिया। मैं अब घर वापिस आ गई हूं। डॉक्टरों की टीम और नर्सिंग स्टाफ द्वारा प्रदान की गई देखभाल के लिए टीना अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल को धन्यवाद।

कुछ दिन पहले जावेद अख्तर ने शबाना आजमी की तबीयत के बारे में बताया था कि वह अच्छी तरह से रिकवर कर रही हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगी। साथ ही कहा था- सारे टेस्ट पॉजिटिव आए हैं और किसी तरह की गंभीर चोट नहीं हैं।

आपको बता दें शबाना आजमी को एक्सीडेंट के बाद एमजीएम हॉस्पिटल में ले जाया गया था। उसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। जहां उनसे मिलने के लिए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन