1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कंफर्म: शहीर शेख के घर आने वाला है नया सदस्य, वाइफ रुचिका कपूर हैं प्रेग्नेंट, फोटो में दिखा बेबी बंप

कंफर्म: शहीर शेख के घर आने वाला है नया सदस्य, वाइफ रुचिका कपूर हैं प्रेग्नेंट, फोटो में दिखा बेबी बंप

 Published : Jun 27, 2021 02:25 pm IST,  Updated : Jun 27, 2021 02:26 pm IST

शहीर शेख ने सोशल मीडिया पर पूरे परिवार के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें रुचिका का बेबी बंप साफ नज़र आ रहा है।

shaheer sheikh shares family picture wife ruchika kapoor flaunts baby bump- India TV Hindi
कंफर्म: शहीर शेख के घर आने वाला है नया सदस्य, वाइफ रुचिका कपूर हैं प्रेग्नेंट, फोटो में दिखा बेबी बंप    Image Source : INSTAGRAM: SHAHEERNSHEIKH

टीवी के पॉपुलर एक्टर शहीर शेख के घर में नया सदस्य आने वाला है। उनकी वाइफ रुचिका कपूर प्रेग्नेंट हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पूरे परिवार के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें रुचिका का बेबी बंप साफ नज़र आ रहा है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि शहीर ने पिछले साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिका से शादी की थी। अब दोनों अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। 

शहीर शेख ने इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "खुशियां घर की बनी होती हैं.. #betterTogether।"

'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3': फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन शुरू हो रहा है एरिका फर्नांडिस और शहीर शेख का शो

हालांकि, शहीर शेख ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है, लेकिन उन्होंने रुचिका की जो फोटो शेयर की है, उसमें साफ जाहिर है कि वो प्रेग्नेंट हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहीर का हिना खान के साथ एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने बहुत प्यार दिया। इसे यूट्यूब पर मिलियन व्यूज मिले हैं। 

इसके अलावा शहीर जल्द ही 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3' टीवी सीरियल से फिर से स्क्रीन पर नज़र आने वाले हैं। इसमें उनके साथ मशहूर एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस भी दिखाई देंगी। मेकर्स ने हाल ही में इसका प्रोमो रिलीज किया है। 12 जुलाई से ये सीरियल टीवी पर ऑनएयर होगा। इसे आप सोमवार से शुक्रवार रात 8.30 बजे सोनी टीवी पर देख सकेंगे।

इस प्रोमो में दिखाया गया है कि एरिका और शहीर के रिश्ते में प्यार नहीं है। दोनों साथ होकर भी साथ नहीं हैं। फिलहाल, ये प्रोमो सामने आने के बाद दोनों स्टार्स के फैंस बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि वो कब से इस शो का इंतजार कर रहे थे, जो आखिरकार टेलिकास्ट होने वाला है। 

बता दें कि एक्टर्स सिलीगुड़ी में आउटडोर शूटिंग कर रहे थे। सुप्रिया शुक्ला, प्रेरणा पनवार और वैभव सिंह अपने पुराने किरदार में दिखाई देंगे। सभी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई पोस्ट शेयर किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन