1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज गिल ने लिखा- ''मुझसे प्यार करो या नफरत मैं चमकूंगी''

शहनाज गिल ने लिखा- ''मुझसे प्यार करो या नफरत मैं चमकूंगी''

 Published : Jun 24, 2020 09:29 pm IST,  Updated : Jun 24, 2020 09:29 pm IST

शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की है।

शहनाज गिल ने शेयर की है...- India TV Hindi
शहनाज गिल ने शेयर की है तस्वीर Image Source : TWITTER

मुंबई: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' की प्रतिभागी शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर खुद के बारे में अपने एक मजेदार अवलोकन को साझा किया। शहनाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा कीं। तस्वीर के कैप्शन में वह लिखती हैं, "मुझसे प्यार या नफरत, जो भी हो, लेकिन मैं शाइन करती रहूंगी।"

मार्च में शहनाज टीवी स्टार सिद्धार्थ शुक्ला के साथ 'भुला दूंगा' गाने में नजर आईं, जिसमें दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। दर्शन रावल द्वारा गाए इस गीत ने खूब सूर्खियां बटोरीं। मई में वह जस्सी गिल के गाए गीत 'कह गई सॉरी' के वीडियो में नजर आईं।

बिग बॉस में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी। बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी फैन्स सिद्धार्थ और शहनाज के नाम को साथ ट्रेंड कराते रहते हैं। इस बीच सिद्धार्थ शुक्ला ने शादी को लेकर बयान दिया है, हालांकि इससे शहनाज और शहनाज के फैन्स का दिल जरूर टूट सकता है। क्योंकि जब एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ से पूछा गया कि वो शादी कब करेंगे तो सिद्धार्थ ने कहा कि फिलहाल वो शादी के लिए हमसफर की तलाश नहीं कर रहे हैं। इसिलए आप ये समझ लीजिए कि फिलहाल मैं शादी नहीं कर रहा हूं, इसमें अभी वक्त है।

 सिद्धार्थ ने  कहाल कि वो ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हैं जो मुझे जज करने से पहले मेरी बात सुने। सिद्धार्थ ने ये भी कहा कि उनके लिए प्यार की परिभाषा खूबसूरती नहीं है। एक दूरे को सामझना और प्यार करना ज्यादा जरूरी है। सिद्धार्थ से जब पूछा गया कि वो प्यार और करियर में किसे चुनेगें तो सिद्धार्थ ने कहा कि मैं करियर चुनूंगा क्योंकि अगर मेरी लाइफ पार्टनर मुझे समझती है तो वो मुझे समझेगी और ये समझना जरूरी भी है कि करियर की महत्व देना बुरी नहीं है। अगर लाइफपार्टनर ये सब समझे तो रिश्ते में कोई दिक्कत नहीं होगी।

बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहते हैं, बिग बॉस के घर से निकलते ही सिद्धार्थ ने काम शुरू कर दिया था। शहनाज गिल के साथ भुला दूंगा म्यूजिक वीडियो में काम किया, इसके अलावा खबर है कि सिद्धार्थ ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के अगले सीजन में भी लीड रोल निभाने वाले हैं, इसके लिए सिद्धार्थ ने तैयारी भी शुरू कर दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन