1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज गिल ने लिखा- सभी की इज्जत करें, कार्तिक आर्यन ने कमेंट करके पूछा मजेदार सवाल

शहनाज गिल ने लिखा- सभी की इज्जत करें, कार्तिक आर्यन ने कमेंट करके पूछा मजेदार सवाल

 Published : Jul 01, 2020 05:18 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 05:19 pm IST

शहनाज गिल के फैन्स इस बात से बेहद खुश हैं कि एक्टर कार्तिक आर्यन ने शहनाज के पोस्ट पर कमेंट किया है

कार्तिक आर्यन शहनाज गिल,  kartik aarya, shehnaz gill- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन ने शहनाज गिल के पोस्ट पर किया मजेदार कमेंट Image Source : INSTAGRAM- KARTIK AARYA, SHEHNAZ GILL

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अचानक से 'बिग बॉस 13' की प्रतियोगी रही शहनाज गिल की एक पोस्ट पर मजेदार कमेंट कर दिया। लोग इस बात से हैरान और खुश हैं कि एक्टर ने शहनाज गिल के पोस्ट पर कमेंट किया है, खासकर शहनाज के फैन्स खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। लेकिन कार्तिक का कमेंट इतना फनी है कि आप भी हंसे बिना नहीं रह पाएंगे।

दरअसल शहनाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी शेयर पोस्ट की थी। जिसके कैप्शन में शहनाज ने लिखा- "सभी का सम्मान करें।"

इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कार्तिक ने मजेदार कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "उसको भी जिसने सबसे पहले चमगादड़ को खाया था।"

कार्तिक, शहनाज
Image Source : INSTAशहनाज के पोस्ट पर कार्तिक का कमेंट

दरअसल कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस चमगादड़ से फैला है, और किसी शख्स ने चमगाड़ खाया था इसी वजह से ये वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैला और आज कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के रूप में फैल चुका है। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन आने वाले समय में दोस्ताना 2 और भूलभुलैया 2 में नजर आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन