1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शमिता शेट्टी ने वीडियो शेयर कर अपने फैंस को कहा शुक्रिया, बिग बॉस 15 में फिर आएंगी नजर

शमिता शेट्टी ने वीडियो शेयर कर अपने फैंस को कहा शुक्रिया, बिग बॉस 15 में फिर आएंगी नजर

 Published : Sep 24, 2021 05:21 pm IST,  Updated : Sep 24, 2021 05:24 pm IST

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो अपने फैंस का अभिनंदन करते नजर आ रही हैं।

shamita shetty- India TV Hindi
शमिता शेट्टी Image Source : INSTAGRAM/ SHAMITASHETTY_OFFICIAL

बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन 18 सितंबर को ख़त्म हो चुका है। बिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल बनी थीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा थीं। शमिता ने टॉप 3 में अपनी जगह बनाई थीं। शो के दौरान शमिता ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब सुपरस्टार सलमान खान के दमदार टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 की शुरुआत 2 अक्टूबर से होने जा रही है।

इस शो से जुड़े कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें बिग बॉस OTT के कुछ कंटेस्टेंट शामिल हैं। बिग बॉस OTT में अपना जादू चला चुकी एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी इस शो में नजर आने वाली हैं। शमिता के अलावा निशांत भट और प्रतीक सहजपाल का नाम भी कन्फर्म हो चुका है। हाल ही में शमिता शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो अपने फैंस का अभिनंदन करते नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने  कैप्शन में लिखा है - 'सभी के प्यार, समर्थन और हमेशा मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद। कृपया मुझे बिग बॉस के घर में मेरी नई यात्रा के लिए अपना आशीर्वाद देते रहें। मैं आभारी और खुश हूं।'

 Bigg Boss 15 press meet Highlights: 5 महीने लंबा होगा इस बार का बिग बॉस, सलमान ने दी जानकारी

आपको बता दें इस बार सीजन में काफी कुछ अलग होने वाला है। इस बार दिग्गज अभिनेत्री रेखा अपनी आवाज भी देंगी। बिग बॉस का नया सीजन ट्विस्ट और 'जंगल में संकट' से भरा होने वाला है।

Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल के बाद शमिता शेट्टी, उमर रियाज, निशांत भट, डोनल बिष्ट कन्फर्म सदस्य

Bigg Boss 15 Launch Updates: देवोलीना भट्टाचार्जी ने जंगल में सर्वाइव करने वाले टास्क में आरती सिंह को हराया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन