1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. खतरों के खिलाड़ी: शमिता शेट्टी को मिला 'टिकट टू फिनाले'

खतरों के खिलाड़ी: शमिता शेट्टी को मिला 'टिकट टू फिनाले'

 Published : Feb 25, 2019 02:11 pm IST,  Updated : Feb 25, 2019 02:11 pm IST

शमिता शेट्टी 'यो के हुआ ब्रो' नाम की कलर्स की वेब सीरीज में भी काम कर रही हैं।

शमिता- India TV Hindi
शमिता

मुंबई: खतरों के खिलाड़ी फिनाले से कुछ ही दिनों की दूरी पर है। जैस्मिन भसीन और शमिता शेट्टी  के बीच टिकट टू फिनाले की जंग हुई जिसे शमिता शेट्टी ने जीत लिया और उन्हें टिकट टू फिनाले मिल गया है। यानी अब वो नॉमिनेशन से सेफ हैं। मोहब्बतें एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और जैस्मिन के बीच कड़ी टक्कर हुई थी। 

शमिता शेट्टी ने 52 सेकंड टास्क में लिया था वहीं जैस्मिन को यह टास्क पूरा करने में 60 सेकंड लगे। जैस्मिन टिकट टू फिनाले रेस से बाहर हो गईं। कुछ हफ्ते पहले शमिता एक स्टंट के दौरान घायल भी हो गई थीं। 40 साल की शमिता को नेक इंजरी हुई थी। टिकट टू फिनाले जीतने के बाद शमिता काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर लिखा है- फाइनली टिकट टू फिनाले। रोहित शेट्टी आपका धन्यवाद, क्योंकि बिना आपके साहस दिए और बिना आपके सपोर्ट के मैं यह नहीं कर पाती। 

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर शमिता का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो सेल्फी लेने वाले फैंस के साथ रूडली बिहैव करती दिखी थीं। बाद में शमिता ने सोशल मीडिया पर उसे क्लैरिफाई करते हुए बताया था कि उन्हें स्लिप डिस्क की समस्या हो गई थी और गले में बहुत दर्द था। सेलिब्रिटी की परेशानियों और स्टेट ऑफ माइंड को कोई नहीं समझता है। 

शमिता शेट्टी 'यो के हुआ ब्रो' नाम की कलर्स की वेब सीरीज में भी काम कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन