1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. फेमस टीवी शो 'शरारत' की स्टार कास्ट फेसबुक पर करेगी लाइव सेशन, एक्टर करणवीर बोहरा ने दी जानकारी

फेमस टीवी शो 'शरारत' की स्टार कास्ट फेसबुक पर करेगी लाइव सेशन, एक्टर करणवीर बोहरा ने दी जानकारी

 Published : May 18, 2020 05:07 pm IST,  Updated : May 18, 2020 05:07 pm IST

शरारत स्टार प्लस पर 2003 से 2006 तक ऑनएयर हुआ था। इसमें फरीदा जलाल, अदिति मलिक, पूनम नरूला, हर्ष वशिष्ठ और शोमा आनंद जैसे कलाकार भी नज़र आए थे।

Shararat cast - India TV Hindi
शरारत की स्टार कास्ट लॉकडाउन में करेगी लाइव सेशन Image Source : INSTAGRAM: @KARANVIRBOHRA

गुजरे जमाने के मशहूर सीरियल 'शरारत: थोड़ा जादू थोड़ी नजाकत' को लोगों ने भरपूर प्यार दिया था। इस शो में तीन पीढ़ियों की महिलाओं को घर की समस्याओं को सुलझाने के लिए कॉमेडी के अंदाज में जादू करते दिखाया गया था। इसमें इमोशनल मैसेज भी छिपा होता था। इस शो की स्टार कास्ट ने फैंस को लॉकडाउन में सरप्राइज देने का फैसला किया है। वो वर्चुअल रियूनियन करेंगे।

शरारत सीरियल की स्टार कास्ट मंगलवार को फेसबुक पर लाइव सेशन आयोजित करेगी। इसमें करणवीर बोहरा, श्रुति सेठ और सिंपल कौर हिस्सा लेंगे।

एक्टर करणवीर बोहरा ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'शरारत गैंग 19 मई को शाम सात बजे फेसबुक पर लाइव आएगी। आप @facebook फैन पेज @karanvirbohraofficialpage पर हमें देख सकेंगे। हम शरारत के मोमेंट्स शेयर करेंगे।'

बता दें कि ये शो स्टार प्लस पर 2003 से 2007 तक ऑनएयर हुआ था। इसमें फरीदा जलाल, अदिति मलिक, पूनम नरूला, हर्ष वशिष्ठ और शोमा आनंद ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन