1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या शेफाली जरीवाला और आसिम रियाज का झगड़ा हो गया खत्म? एक्ट्रेस ने 'मेरे अंगने...' पर किया डांस

क्या शेफाली जरीवाला और आसिम रियाज का झगड़ा हो गया खत्म? एक्ट्रेस ने 'मेरे अंगने...' पर किया डांस

 Published : Apr 02, 2020 01:57 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 01:57 pm IST

बिग बॉस के 13वें सीजन में 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला और आसिम रियाज के झगड़ों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

Shefali Jariwala asim riaz - India TV Hindi
फोटो क्रैडिट: इंस्टाग्राम

मुंबई: अभिनेत्री व डांसर शेफाली जरीवाला ने टिकटॉक पर आसिम रियाज के गाने 'मेरे अंगने में' से डेब्यू किया है। गौरतलब है कि शेफाली और आसिम 'बिगबॉस' में सह-प्रतिभागी थे। इस गाने के वीडियो में आसिम और जैकलीन हैं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई तस्वीरें, वीडियो और हेल्थ टिप्स पोस्ट करने के बाद शेफाली ने अब टिकटॉक की ओर अपना ध्यान केंद्रित किया है।

यह डेब्यू वीडियो बहुत ही खास है। अभिनेत्री ने यह वीडियो विनय सप्रु और राधिक राव को समर्पित किया है, जिन्होंने 'मेरे अंगने' में गाने के वीडियो का निर्देशन किया है। उन्होंने शेफाली के डेब्यू ट्रैक 'कांटा लगा' को भी निर्देशित किया था। इसी गाने से वह स्टार बनीं थीं।

शेफाली ने कहा, "मेरे अंगने में बहुत ही शानदार ट्रैक है और वह अपने टिकटॉक वीडियो को विनय और राधिका को समर्पित करना चाहती हैं। इसके माध्यम से मैं उनके प्रति अपना आभार जताना चाहती हूं। आशा है कि उन्हें यह पसंद आएगा।"

बता दें कि बिग बॉस के घर में पहले शेफाली और आसिम के बीच अच्छी दोस्ती थी, लेकिन कुछ दिनों बाद उनकी बॉन्डिंग खराब हो गई। शेफाली के पति पराग त्यागी ने भी आसिम को काफी बुरा-भल कहा था। ऐसे में आसिम के गाने पर शेफाली के डांस करने पर फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन दोनों में पैचअप हो गया है!

बिग बॉस 13 के विनर का खिताब सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था, जबकि आसिम सेकंड रनरअप आए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन