1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या ये एक्ट्रेस लेने वाली है भाबी जी घर पर हैं..की गोरी मेम की जगह, यहां जानिए सच्चाई

क्या ये एक्ट्रेस लेने वाली है भाबी जी घर पर हैं..की गोरी मेम की जगह, यहां जानिए सच्चाई

 Published : Jul 23, 2020 12:06 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 12:17 pm IST

भाबी जी घर पर हैं सीरियल की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन इस शो को छोड़ने वाली थीं। आइए हम आपको इस खबर के पीछे की सच्चाई बताते हैं।

saumya tandon- India TV Hindi
सौम्या टंडन Image Source : INSTAGRAM/SAUMYAS_WORLD_

टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' सभी को खूब हंसाता है। लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद शो की शूटिंग शुरू हो गई है।  यह सीरियल दोबारा दर्शकों को हंसाने के लिए आ चुका है। लेकिन हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि शो में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन शो को अलविदा कहने वाली हैं और उनकी जगह बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला लेने वाली हैं। कहा जा रहा था कि कोरोना वायरस के चलते सौम्या कई दिनों से शूट पर नहीं आ रही हैं और उनका छोटा बेटा भी है। मगर अब आई रिपोर्ट के मुताबिक सौम्या टंडन जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

स्पॉट बॉय की रिपोर्ट के मुताबिक सौम्या को सेट पर आने और महामारी में शूटिंग करने की आशंका है क्योंकि उनका बच्चा बहुत छोटा है और वह अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। लेकिन उन्होंने शो छोड़ने का फैसला नहीं किया है। बल्कि वह इस सप्ताह के अंत तक फिर से शूटिंग शुरू कर देंगी।

स्पॉटबॉय के मुताबिक शेफाली जरीवाला ने भी इस खबर को गलत ठहराया है। शेफाली ने कहा मुझे नहीं पता मेरा नाम इन सबमें कैसे आया मेरी तो किसी से कोई बात भी नहीं हुई है।

आपको बता दें कुछ समय पहले सौम्या की हेयरड्रेसर कोरोना पॉजिटिव निकली थी। जिसके बाद से सौम्या घर पर ही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन