1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज गिल के भाई शहबाज ने हाथ पर बनवाया सिद्धार्थ शुक्ला का टैटू, कहा: 'आप हमेशा मेरे साथ जिंदा रहेंगे...'

शहनाज गिल के भाई शहबाज ने हाथ पर बनवाया सिद्धार्थ शुक्ला का टैटू, कहा: 'आप हमेशा मेरे साथ जिंदा रहेंगे...'

 Published : Sep 18, 2021 07:39 am IST,  Updated : Sep 18, 2021 07:39 am IST

शहनाज गिल के भाई शहबाज ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। उन्होंने अपने हाथ पर सिद्धार्थ शुक्ला का चेहरा टैटू कराया है।

shehnaaz gill brother shehbaz badesha tattoo sidharth shukla face on his arm - India TV Hindi
शहनाज गिल के भाई शहबाज ने हाथ पर बनवाया सिद्धार्थ शुक्ला का टैटू  Image Source : INSTA: BADESHASHEHBAZ/SHEHNAAZGILL

'बिग बॉस 13' से लोकप्रियता हासिल करने वाली 'पंजाब की कैटरीना कैफ' यानि शहनाज गिल के भाई शहबाज ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को खास ट्रिब्यूट दिया है। उन्होंने अपने हाथ पर एक्टर का चेहरा टैटू कराया है। इस टैटू के नीचे शहनाज का भी नाम लिखा हुआ है, जोकि शहबाज ने काफी समय पहले ही टैटू कराया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। गौरतलब है कि 2 सितंबर 2021 को हार्ट अटैक के कारण सिद्धार्थ का अचानक निधन हो गया था। उनकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया था। उनकी खास दोस्त शहनाज भी पूरी तरह से टूटी नज़र आई थीं। ऐसे में अपनी बहन को हिम्मत देने के लिए शहबाज ने ये कदम उठाया है। इससे पहले शहनाज के पिता ने भी उनके लिए खास टैटू बनवाया था। 

बता दें कि शहबाज 'बिग बॉस 13' में नज़र आ चुके हैं। शो में सिद्धार्थ संग उनकी बॉन्डिंग को फैंस ने काफी पसंद किया था। शहबाज ने अपनी कॉमेडी से सभी को खूब हंसाया भी था। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहबाज ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए हैं, लेकिन ये ट्रिब्यूट बेहद खास है। 

क्या आप भी कर रहे हैं शहनाज़ गिल और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'हौंसला रख' का इंतजार? पंजाबी सिंगर ने किया है ये अपडेट

शहबाज ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा 'शेर'
Image Source : INSTA शहबाज ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा 'शेर'

शहबाज ने टैटू की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'आपकी यादें भी उतनी ही सच्ची होंगी, जितने आप। आप हमेशा मेरे साथ जिंदा रहेंगे। आप हमेशा मेरी यादों में जिंदा रहेंगे।' 

शहबाज के पोस्ट पर फैंस कमेंट कर शहनाज गिल की तबीयत के बारे में भी पूछ रहे हैं। साथ ही इस मुश्किल वक्त में मजबूत रहने के लिए ढांढस भी बंधा रहे हैं। 

शहबाज के पोस्ट पर फैंस के कमेंट
Image Source : INSTA शहबाज के पोस्ट पर फैंस के कमेंट

शहबाज अक्सर सिद्धार्थ को याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें साझा करते हैं। इससे पहले उन्होंने सिद्धार्थ की एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा था- 'सबको प्यार करने वाला और सबसे दयालु शख्स। हमारा शेर सिद्धार्थ शुक्ला।'

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय थी, जो सिद्धार्थ के निधन के बाद टूट गई है। 2 सितंबर को 40 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन