1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज गिल ने ढाया कहर, ब्लू कलर की ड्रेस में दिखीं स्टनिंग, फैंस बोले- 'तितली'

शहनाज गिल ने ढाया कहर, ब्लू कलर की ड्रेस में दिखीं स्टनिंग, फैंस बोले- 'तितली'

 Published : Jun 05, 2021 11:23 am IST,  Updated : Jun 05, 2021 11:41 am IST

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने लेटेस्ट फोटशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें शेयर की हैं।

shehnaaz gill looks like butterfly in her latest photoshoot in blue dress - India TV Hindi
शहनाज गिल ने ढाया कहर, ब्लू कलर की ड्रेस में दिखीं स्टनिंग, देखें Photos Image Source : INSTAGRAM: SHEHNAAZ GILL

बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने वाली शहनाज गिल ने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई हैं। ब्लू कलर की ड्रेस में 'पंजाब की कैटरीना कैफ' कहर ढा रही हैं। फैंस उनका ये अवतार देखकर बेहद खुश हैं। 

शहनाज ने ब्लू कलर का टॉप और ब्लैक रंग की पैंट पहनी है। इसके साथ आंखों के ऊपर ब्लू कलर का आई मेकअप किया है। उनका पोज देने का अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। यूजर्स उन्हें 'तितली बोल रहे हैं।'

Bigg Boss फेम शहनाज गिल ने शेयर की लेटेस्ट फोटोज तो यूजर बोला- 'मुझसे शादी कर लो'

शहनाज गिल के पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स
Image Source : INSTAGRAM शहनाज गिल के पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स 

शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इससे कुछ समय पहले भी उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज पंजाबी मूवी 'हौसला रख' मेें दिखाई देंगी, जिसमें दिलजीत दोसांझ भी हैं। इन्होंने कुछ महीने पहले ही कनाडा में शूटिंग की थी। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन