1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जय भानुशाली की बेटी तारा से मिलने गई शहनाज गिल, वायरल हुई क्यूट फोटो

जय भानुशाली की बेटी तारा से मिलने गई शहनाज गिल, वायरल हुई क्यूट फोटो

 Published : Feb 20, 2020 07:14 am IST,  Updated : Feb 20, 2020 07:14 am IST

बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल जय भानुशाली की बेटी तारा से मिलने के लिए उनके घर गई थी। तारा और शहनाज की क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

shehnaaz gill- India TV Hindi
शहनाजा गिल और तारा भानुशाली Image Source :

बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल को शो से बहुत प्यार मिसा है। उऩकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। कई टीवी और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को शहनाज गिल बहुत पसंद आई हैं। टीवी सेलिब्रिटीज माही विज शहनाज को शुरूआत से सपोर्ट करती नजर आई हैं। अब शहनाज बिग बॉस 13 के घर से बाहर आ चुकी हैं तो वह जय भानुशाली और माही से मिलने के लिए उनके घर गई थीं।

शहनाज ने माही और जय के साथ उनकी बेटी तारा के साथ भी खूब मस्ती की। माही ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें शहनाज तारा को किस कर रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- तारा अपनी मासी शहनाज के साथ। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जय भानुशाली ने भी शहनाज के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा-मैं पहले इस लड़की से बिग बॉस 13 के घर में मिला था और अब अपने घर में मिला। शहनाज गिल मस्ती और एनर्जी से भरी हुई हैं।

आपको बता दें बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल का दूसरा शो मुझसे शादी करोगे शुरू हो चुका है। इस शो में उनका स्वयंवर हो रहा है। शहनाज को सपोर्ट करने के लिए उनके दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला भी इस शो में नजर आ रहे हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन