1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शानदार एक्सेंट में शहनाज गिल ने सुनाया जस्टिन बीबर का गाना, बोली - कौन कहता की मुझे इंग्लिश नहीं आती?

शानदार एक्सेंट में शहनाज गिल ने सुनाया जस्टिन बीबर का गाना, बोली - कौन कहता की मुझे इंग्लिश नहीं आती?

 Published : Apr 30, 2021 07:16 pm IST,  Updated : Apr 30, 2021 07:16 pm IST

शहनाज गिल जानती हैं कि अपने प्रशंसकों का दिल कैसे जीतना है। अब जबकि देश कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि देख रहा है, शहनाज़ ने अपने फैंस को घर पर एक नया शौक अख्तियार करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

Shehnaaz Gill- India TV Hindi
शानदार इंग्लिश में शहनाज गिल ने सुनाया जस्टिन बीबर का गाना Image Source : INSTAGRAM/SHEHNAAZ GILL

शहनाज गिल जानती हैं कि अपने प्रशंसकों का दिल कैसे जीतना है। अब जबकि देश कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि देख रहा है, शहनाज़ ने अपने फैंस को घर पर एक नया शौक अख्तियार करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपनी अंग्रेजी सुधारने का बीड़ा उठा रखा है। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट्स ने हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वह अपनी अंग्रेजी के एक्सेंट का जौहर दिखाती नजर आ रही हैं।

यह दिखाने के लिए कि वह अपनी अंग्रेजी पर कैसे काम कर रही है, उन्होंने जस्टिन बीबर की 'पीचेस' गाया और मजाक में यह भी कहा, "कौन कहता की मुझे इंग्लिश नहीं आती? चहे पंजाबी टच है... इंग्लिश, इंग्लिश ही होती है चाहे कोई भी लैंग्वेज क्यों न हो।" 

लॉकडाउन के दौरान, शहनाज़ ने वजन घटाया और उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया। अपने वजन कम करने के साथ, शहनाज़ भी अपनी एक्सेंट के साथ बहुत अधिक प्रयोग कर रही हैं।

आपको बता दें कि बिग बॉस 13 शो के जरिए शहनाज को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई है। वो भले ही शो नहीं जीत पाईं, लेकिन उन्होंने दर्शकों का दिल जरूर जीता। यही वजह है कि घर से बाहर निकलने के बाद वो लगातार बिजी हैं। उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। फैंस सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनके अपकमिंग गाने का भी इंतजार कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन