1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. डब्बू रतनानी की तरफ से किया गया शहनाज गिल का फोटोशूट जीत रहा है लोगों का दिल, यहां देखें

डब्बू रतनानी की तरफ से किया गया शहनाज गिल का फोटोशूट जीत रहा है लोगों का दिल, यहां देखें

 Published : Jul 21, 2021 09:21 am IST,  Updated : Jul 21, 2021 09:25 am IST

बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुकीं शहनाज गिल की लेटेस्ट फोटोशूट इन दिनों चर्चा का विषय बन गई है। शहनाज गिल की इन तस्वीरों को मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने क्लिक किया है। कुछ दिनों पहले इस फोटोशूट की झलक इंटरनेट पर वायरल हुई थी।

Shehnaaz Gill- India TV Hindi
डब्बू रतनानी की तरफ से किया गया शहनाज गिल का फोटोशूट उड़ा देगा आपके होश, यहां देखें Image Source : INSTAGRAM/SHEHNAAZ GILL

बिग बॉस 13 शहनाज गिल शायद रियलिटी शो की सबसे लोकप्रिय प्रतियोगियों में से एक हैं। सलमान खान के शो में आने के बाद से उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है। चाहे वह म्यूजिक वीडियो हो, फिल्में हों या कवर फोटोशूट- उन्होंने इन सब में प्रूव किया कि उनमें पोटेंशियल है। कुछ दिन पहले, उन्होंने अपने फैंस को मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के साथ अपने हालिया फोटोशूट की झलक दिखा कर आश्चर्यचकित कर दिया।

अब शहनाज गिल की हालिया तस्वीरें, जो डब्बू रत्नानी की तरफ से क्लिक की गई हैं, इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। इन तस्वीरों को शहनाज और डब्बू ने बारी-बारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल्स पर शेयर किया है।

तस्वीरों में शहनाज गहरे गले में काले रंग का ब्लेज़र पहने पीले रंग की बैकग्राउंड के सामने पोज़ देती हुई दिखाई दे रही थीं। उन्होंने बोल्ड मेकअप किया था जिस पर रेड लिपस्टिक और ग्रे नेल पेंट ने कंप्लीट किया था। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "प्यार हवा की तरह है। आप इसे देख नहीं सकते, लेकिन महसूस कर सकते हैं।" 

तस्वीरों का एक ही सेट मशहूर फोटोग्राफर, की तरफ से शेयर किया गया, जिसमें उन्होंने शहनाज गिल को टैग करते हुए लिखा था, "अपने आप में विश्वास करें, फिर आपको कोई नहीं रोक सकता।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन