1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 की शहनाज गिल का रॉकस्टार अंदाज हुआ वायरल, शूटिंग के वीडियो हुए लीक

Bigg Boss 13 की शहनाज गिल का रॉकस्टार अंदाज हुआ वायरल, शूटिंग के वीडियो हुए लीक

 Published : Oct 17, 2020 10:39 am IST,  Updated : Oct 17, 2020 10:39 am IST

शहनाज गिल ने पहले ही अपने लुक से सभी को चौंकाया है, लेकिन इस अवतार में वो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

shehnaaz gill shooting for colors new show- India TV Hindi
शहनाज गिल का नया लुक हुआ वायरल  Image Source : INSTAGRAM

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने वाली 'पंजाब की कैटरीना कैफ' यानि शहनाज गिल सुर्खियों में हैं। फैंस उन्हें स्क्रीन पर फिर से देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि वो कलर्स चैनल के लिए शूटिंग कर रही हैं। उनके कुछ वीडियो लीक हुए हैं, जिसमें वो रॉकस्टार अंदाज में दिखाई दे रही हैं। 

शहनाज गिल ने पहले ही अपने लुक से सभी को चौंकाया है, लेकिन इस अवतार में वो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। वो हाथों में माइक थामे, रंग-बिरंगी रोशनी के बीच परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं।

'बिग बॉस 14' में सिद्धार्थ शुक्ला कर रहे मस्ती तो शहनाज कौर गिल ने शेयर किया अपना नया LOOK

जब से बिग बॉस 14 शुरू हुआ है और BB 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला उसमें सीनियर के तौर पर नज़र आ रहे हैं, तब से शो में शहनाज गिल को भी लाने की मांग हो रही है। फैंस अपने #SidNaaz को एक बार फिर से साथ में देखना चाहते हैं।

शहनाज गिल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो फोटोशूट कराते हुए मस्ती करते दिखाई दे रही हैं। फैंस को उनका ये अंदाज भी खूब भा रहा है। 

गौरतलब है कि बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी ने सभी को खूब एंटरटेन किया था। दोनों की नोंकझोंक और मस्ती फैंस को खूब पसंद आई थी। शहनाज ने अपने अंदाज से सभी को दीवाना बना लिया था और उनकी फैन फॉलोइंग दिनों-दिन बढ़ रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन