1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सिद्धार्थ शुक्ला संग फिल्म करने के सवाल का शहनाज गिल ने दिया ये जवाब, Video हुआ वायरल

सिद्धार्थ शुक्ला संग फिल्म करने के सवाल का शहनाज गिल ने दिया ये जवाब, Video हुआ वायरल

 Published : May 21, 2021 10:14 am IST,  Updated : May 21, 2021 11:29 am IST

शहनाज गिल जैसे ही लाइव आईं, ट्विटर पर #ShehnaazGill ट्रेंड होने लगा। इस दौरान कई यूजर्स ने शहनाज से सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर सवाल किए।

shehnaaz gill sidharth shukla instagram live broken but beautiful 3 watch - India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला संग फिल्म करने के सवाल का शहनाज दिल ने दिया ये जवाब, Video हुआ वायरल  Image Source : INSTAGRAM: SIDNAAZUPDATES

'पंजाब की कैटरीना कैफ' यानि शहनाज गिल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 20 मई को जब वो इंस्टाग्राम पर लाइव आईं तो उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ट्विटर पर #ShehnaazGill ट्रेंड होने लगा। इस दौरान कई यूजर्स ने शहनाज से सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर सवाल किए। किसी ने कहा कि दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं तो किसी ने मूवी में काम करने को लेकर सवाल पूछा। शहनाज ने अपने सभी फैंस का शानदार तरीके से जवाब दिया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान एक फैन ने शहनाज गिल से कहा कि दोनों साथ में बहुत अच्छ लगते हैं। ये सुनकर शहनाज ब्लश करने लगीं और जवाब में कहा- 'धन्यवाद।'

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल से मांगा काम

एक और फैन ने शहनाज को सिद्धार्थ के साथ मूवी करने की सलाह दी तो उन्होंने जवाब दिया- 'किसी डायरेक्टर को अच्छा लगेगा तो करेगा वो मूवी।' इस बीच उन्होंने सिद्धार्थ की अपमिंग वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल 3' देखने की भी अपील की। 

शहनाज ने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में कहा कि उनके पास बहुत सारे प्रोजेक्ट है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से ये भी कहा कि आप लोग वैसे भी बहुत स्टॉक करते हो। 

वहीं, शहनाज ने अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

गौरतलब है कि शहनाज और सिद्धार्थ की मुलाकात बिग बॉस के 13वें सीजन में हुई थी, जहां दोनों की प्यार और मस्ती भरी नोंकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसके बाद दोनों म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आ चुके हैं। दोनों को स्क्रीन पर साथ देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन