1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान': शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर का ईमेल किया सार्वजनिक, कही ये बात

'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान': शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर का ईमेल किया सार्वजनिक, कही ये बात

 Published : Sep 03, 2020 07:22 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 07:22 pm IST

शिल्पा ने शो की को-प्रोड्यूसर नीति सिमोस के साथ एक ईमेल एक्सचेंज का स्क्रीनशॉट जारी किया है।

shilpa shinde producer email- India TV Hindi
शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर का ईमेल किया सार्वजनिक Image Source : INSTAGRAM: @SHILPA_SHINDE_OFFICIAL

मशहूर टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुए कॉमेडी शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' को छोड़ने का फैसला लिया है। साथ ही कॉमेडियन सुनील ग्रोवर पर भी इल्जाम लगाया है। अब उन्होंने इस शो की को-प्रोड्यूसर नीति सिमोस के साथ एक ईमेल एक्सचेंज का स्क्रीनशॉट जारी किया है और कहा है कि उन्होंने पहले ही शो के बारे में अपनी चिंताओं के बारे में जिक्र किया था। 

'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली शिल्पा शिंदे ने 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' से टीवी पर कमबैक किया, लेकिन इसके टेलीकास्ट होने के एक हफ्ते के अंदर ही शिल्पा ने शो छोड़ भी दिया। उन्होंने वजह बताते हुए कहा कि सिर्फ उनके नाम का इस्तेमाल किया गया। उन्हें स्क्रीन पर कम समय के लिए दिखाया गया। साथ ही सुनील ग्रोवर के व्यवहार को लेकर भी आरोप लगाया। 

Exclusive: शिल्पा शिंदे ने छोड़ा सुनील ग्रोवर का शो गैंग ऑफ फिल्मिस्तान, कहा- ऐसे लोगों के साथ नहीं करना काम

दूसरी तरफ शो की प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस और नीति सिमोस ने शिल्पा शिंदे के आरोपों से इनकार किया है, जिसका शिल्पा ने करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा- "मेरे बारे में झूठ बोलना बंद करो। मैं मेल करके पहले ही सब कुछ बता चुकी हूं।"

गौरतलब है कि शिल्पा शिंदे पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस में भी नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने दर्शकों का दिल जीतने के साथ-साथ हिना खान और विकास गुप्ता को हराते हुए शो की विनर का खिताब भी हासिल किया था। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन