1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. आसान नहीं है शिवांगी जोशी के लिए सीरत का रोल निभाना, दिन-रात करती हैं कड़ी मेहनत

आसान नहीं है शिवांगी जोशी के लिए सीरत का रोल निभाना, दिन-रात करती हैं कड़ी मेहनत

 Published : Jan 29, 2021 10:04 pm IST,  Updated : Jan 29, 2021 10:04 pm IST

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अबतक नायरा के रोल निभाने वाली शिवांगी जोशी को अब नए अवतार में देखा जा रहा है। इस रोल में फिट बैठने के लिए शिवांगी जीतोड़ मेहनत कर रही हैं।

SHIVANGI JOSHI - India TV Hindi
SHIVANGI JOSHI  Image Source : INSTAGRAM/SHIVANGIJOSHI18

सुपरहिट सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कुछ दिनों पहले एक शानदार ट्विस्ट देखने को मिला। इस सीरियल में लंबे समय से शिवांगी जोशी, नायरा का रोल निभा रही थीं। लेकिन, अब कुछ नया दिखाने के लिए शो के निर्माताओं ने नायरा का किरदार खत्म कर दिया है और शिवांगी को सीरत के रूप में पेश किया है। इस नए किरदार में शिवांगी जोशी को पेशे से बॉक्सर के तौर पर दिखाया गया है। किरदार में फिट बैठने के लिए शिवांगी, जीतोड़ मेहनत कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज शेयर की हैं, जिनके माध्यम से उन्होंने बताया है कि वो बॉक्सिंग रिंग में दिन-रात पसीना बहा रही हैं ताकि दर्शकों को किसी तरह की शिकायत का मौका ना मिले।

कार्तिक और सीरत की पहली मुलाकात की झलक आई सामने,राजस्थानी लुक में दिखीं शिवांगी जोशी

सोशल मिडिया पर बॉक्सिंग ट्रेनिंग का वीडियो शेयर करते हुए शिवांगी ने लिखा है, ‘सीरत और बॉक्सिंग दोनों ही मेरे लिए काफी नए हैं। सीरत बनने के लिए मुझे बॉक्सिंग सीखनी पड़ी है। मैं यह मानती हूं कि बॉक्सिंग एक टफ गेम है। इससे टफ गेम मैंने कोई दूसरा नहीं खेला है। आपका एक गलत दांव और गेम ओवर। इसके लिए आपको कई कलाओं में माहिर होना पड़ता है। मैं अपने ट्रेनर को थैंक यू कहना चाहती हूं कि वो मुझे लगातार परफेक्ट बनाने में लगे हुए हैं। मैं कम समय में बहुत कुछ सीख लिया है। लेकिन ये तो बस शुरुआत है।’

बॉलीवुड छोड़ दुबई क्यों जा बसी है विनोद मेहरा की एक्ट्रेस बेटी सोनिया मेहरा, इस चीज में बनाया करियर

अब ये तो आने वाला वक्त ही बताया कि शिवांगी के इस नए अवतार को दर्शक कितना पसंद करते हैं और कितना नहीं। लेकिन, एक बात तो साफ है कि शिवांगी जोशी अपने काम को काफी सीरियसली लेती हैं। उन्हें अपने काम को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करना बिल्कुल भी पसंद नहीं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन