1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की हुई इंस्टाग्राम पर वापसी, बीते दिनों डिलीट किया था अपना अकाउंट

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की हुई इंस्टाग्राम पर वापसी, बीते दिनों डिलीट किया था अपना अकाउंट

 Published : Jun 04, 2021 09:18 pm IST,  Updated : Jun 04, 2021 09:18 pm IST

ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच की अनबन को देखते हुए कहीं पलक ने इस तरह अपने अकाउंट को डिलीट करने का फैसला किया होगा।

Palak Tiwari- India TV Hindi
 श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की हुई इंस्टाग्राम पर वापसी Image Source : INSTAGRAM/PALAK TIWARI

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच की तकरार बीते दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच खबर आई थी कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया था। मगर अब पलक ने अपना इंस्टाग्राम वापस से रिस्टोर कर लिया है। बता दें पलक तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के बीच अपनी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते रहती हैं। 

ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच की अनबन को देखते हुए कहीं पलक ने इस तरह का कदम उठाया होगा!

हालांकि, अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपने इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट को फॉलो कर रही हैं जिस के ओनर का नाम पलक तिवारी हैं। 

बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ऐसा देखने को मिला था कि अभिनव कोहली, अभिनेत्री श्वेता तिवारी को धक्का देकर अपने बेटे रेयांश को गोद में उठाते हुए नजर आए थे। वीडियो को देखने के बाद तमाम सेलिब्रिटीज श्वेता तिवारी के सपोर्ट में आए और उन्होंने अभिनव को गिरफ्तार करने की मुहिम तेज कर दी। 

श्वेता तिवारी और उनके पति के बीच की तकरार का यह मामला नया नहीं है, बल्कि कुछ दिनों पहले ऐसी खबर आई थी कि श्वेता तिवारी ने अपने पति पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी बेटी पलक का अपमान किया है और उनके साथ घरेलू हिंसा भी की है। इसके बाद दोनों के बीच में अपने बेटे रियांश की कस्टडी को लेकर मामला उछला और दोनों कोर्ट तक पहुंच गए। 

बता दें अभिनेत्री श्वेता तिवारी इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के शहर केपटाउन में रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के लिए शूटिंग कर रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन