1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने भाई रेयांश को गोद में उठाकर की वेट लिफ़्टिंग

श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने भाई रेयांश को गोद में उठाकर की वेट लिफ़्टिंग

 Published : Apr 08, 2020 08:05 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 08:05 pm IST

कुछ इस तरह लॉकडाउन में हो रही है श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की एक्सरसाइज।

पलक ने भाई रेयांश को...- India TV Hindi
पलक ने भाई रेयांश को गोद में उठाकर किया वेट लिफ़्टिंग

टीवी ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी बेटी पलक का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें उनकी बेटी पलक उनके छोटे बेटे रेयांश का इस्तेमाल कर वेट लिफ़्टिंग करती नज़र आ रही हैं। पलक उन लोगों के लिए एक उपाय बता रही हैं जो लॉकडाउन में अपने घरों में बंद है और किसी प्रकार की एक्सरसाइज़ नहीं कर पा रहे हैं। 

पलक वीडियो में कहती है कि एक छोटा बच्चा, पग या छोटा कुत्ता भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

पलक वीडियो में कह रही हैं कि “पहले आपको बहुत सावधानी से बच्चे को उठाने की ज़रूरत है, सुनिश्चित करें कि वह कम्फ़र्टेबल हो। सुनिश्चित करें कि आप दोनों का कनेक्शन हो।रेयांश भी पलक के साथ इस दौरान काफी खुश नजर आते हैं। बाद में पलक, रेयांश से पूछती हैं कि उन्हें कैसा लगा तो वो कहते हैं मजा आया!

श्वेता तिवारी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- "पलक और रेयांश द्वारा मेरे दैनिक जीवन में ऊपरी शरीर की कसरत का एक प्रदर्शन।"

अभिनेता अश्मित पटेल ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा-  "कितना मनमोहक। क्या आप उसे मेरे लिये भेज सकती है।” 

इससे पहले भी श्वेता अपने दोनों बच्चों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। असल में रेयांश श्वेता के दूसरे पति अभिनव कोहली के बेटे हैं और पलक उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। साल 2007 में, श्वेता ने शराबबंदी और हिंसा का हवाला देते हुए राजा से तलाक ले लिया और जुलाई 2013 में, उन्होंने अभिनेता अभिनव कोहली से शादी की और 2016 में उन्हें बेटा रेयांश हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन