1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने नए प्रोजेक्ट का दिया हिंट, डांसिंग स्टाइल में पोज देकर शेयर की अपनी फोटो

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने नए प्रोजेक्ट का दिया हिंट, डांसिंग स्टाइल में पोज देकर शेयर की अपनी फोटो

 Published : Mar 21, 2021 07:15 am IST,  Updated : Mar 21, 2021 07:15 am IST

इस फोटो में सिद्धार्थ शुक्ला डांसिंग स्टाइल में पोज दे रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। जगह को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो डांस की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

sidharth shukla hint new project - India TV Hindi
बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने नए प्रोजेक्ट का दिया हिंट Image Source : INSTAGRAM: INSTAGRAM: REALSIDHARTHSHUKLA

टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया तक सफर तय करने वाले मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर हिंट दिया है, लेकिन हिंट देने का उनका अंदाज काफी अलग हटकर है। उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में पोज देकर अपनी फोटो शेयर की है। इस खबर के बाद उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इस प्रोजेक्ट से जुड़ी अन्य डिटेल्स जानने के लिए बेकरार हैं। 

इस फोटो में सिद्धार्थ शुक्ला डांसिंग स्टाइल में पोज दे रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। जगह को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो डांस की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल के 'रिलेशनशिप' पर बोले विंदू दारा सिंह, कहा- अगर वे प्यार में हैं...

इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'कुछ आने वाला है...'। इस पोस्ट पर फैंस ने भी कमेंट करते हुए लिखा है कि वो बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि बिग बॉस का विजेता बनने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला काफी बिजी हैं। वो लगातार काम कर रहे हैं। पहले उनके कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हुए। इसके बाद उन्होंने एकता कपूर की पॉपुलर वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के तीसरे सीजन की शूटिंग पूरी की। 

सिद्धार्थ के फैंस को उनके एक और म्यूजिक वीडियो का इंतजार है, जिसमें वो शहनाज गिल के साथ नज़र आएंगे। गौरतलब है कि शहनाज इस वक्त कनाडा में हैं और दिलजीत दोसांझ के साथ अपनी फिल्म 'हौंसला रख' की शूटिंग कर रही हैं। 

यहां देखिए Broken But Beautiful Season 3 का टीजर: 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन