1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. गणतंत्र दिवस 2021: सिद्धार्थ शुक्ला ने फैंस को दी भारतीय संविधान से जुड़ी रोचक जानकारी

गणतंत्र दिवस 2021: सिद्धार्थ शुक्ला ने फैंस को दी भारतीय संविधान से जुड़ी रोचक जानकारी

 Published : Jan 26, 2021 10:44 am IST,  Updated : Jan 26, 2021 10:45 am IST

Republic Day 2021: सिद्धार्थ शुक्ला ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही रोचक जानकारी भी शेयर की है।

sidharth shukla wishes happy republic day 2021 to all Indians- India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई Image Source : TWITTER: @SIDHARTH_SHUKLA

भारत के 72वें गणतंत्र दिवस पर पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 के विनर और मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने देशवासियों को रिपब्लिक डे 2021 की बधाई दी है। उन्होंने ना सिर्फ अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं, बल्कि संविधान से जुड़ी एक रोचक जानकारी भी शेयर की है। 

सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्वीट किया, ' सभी भारतीयों को हैप्पी रिपब्लिक डे 2021.. क्या आप लोग जानते हैं कि भारतीय संविधान दुनिया में सबसे लंबा है, जिसमें 448 आर्टिकल्स और 12 शेड्यूल्स हैं।'

गौरतलब है कि भारत में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था और इसलिए हर साल आज ही के दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ हाल ही में बिग बॉस 14 में नज़र आए थे, जहां उन्होंने राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला और अली गोनी सहित सभी कंटेस्टेंट्स की खूब क्लास लगाई थी। उनके इस अंदाज को बिग बॉस 13 में नज़र आ चुकीं शहनाज गिल ने सराहा था। उन्होंने इसको लेकर ट्वीट भी किया था। 

सिद्धार्थ और शहनाज गिल की जोड़ी बेहद पॉपुलर है। फैंस दोनों को साथ में देखना पसंद करते हैं फिर चाहे वो स्क्रीन हो या फिर रियल लाइफ। दोनों अब तक दो गानों में नज़र आ चुके हैं और कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की है। 

सिद्धार्थ शुक्ला जल्द ही एकता कपूर की मशहूर वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल' के तीसरे सीजन में दिखाई देंगे। इसमें उनके अपोजिट सोनिया राठी नज़र आएंगी। सिद्धार्थ ने इस वेब शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन