1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: सिंगर कुमार सानू ने बेटे जान कुमार सानू के मराठी भाषा के बयान पर मांगी माफी

Bigg Boss 14: सिंगर कुमार सानू ने बेटे जान कुमार सानू के मराठी भाषा के बयान पर मांगी माफी

 Written By: IANS
 Published : Oct 30, 2020 10:57 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 12:52 am IST

जान कुमार सानू ने हाल ही में बिग बॉस 14 में मराठी भाषा को लेकर टिप्पणी की थी, जिसपर उनके पिता और मशहूर सिंगर कुमार सानू ने बेटे के गलती के लिए माफी मांगी।

Jaan Kumar Sanu and Kumar Sanu- India TV Hindi
Jaan Kumar Sanu and Kumar Sanu Image Source : INSTAGRAM/JAAN KUMAR SANU

जान कुमार सानू ने हाल ही में बिग बॉस 14 में मराठी भाषा को लेकर टिप्पणी की थी, जिसपर उनके पिता और मशहूर सिंगर कुमार सानू ने बेटे के गलती के लिए मांफी मांगी। कुमार सानू ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह माफी मांगते नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss 14: मराठी भाषा को लेकर जान कुमार सानू के बयान के बाद कलर्स ने मांगी माफी, किया ये ट्वीट

उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर कहा, एक बाप होने के नाते मैं अपने बेटे के लिए आपसे सिर्फ माफी मांग सकता हूं। मैंने सुना है कि मेरे बेटे जान ने कुछ गलत कहा जो पिछले 41 सालों में मेरे दिमाग में कभी नहीं आया। महाराष्ट्र, मुंबई और मुंबा देवी ने मुझे आशीर्वाद दिया और मुझे नाम, प्रसिद्धि और सब कुछ दिया। मैं मुम्बा देवी और महाराष्ट्र के बारे में ऐसी बातें कभी नहीं सोच सकता। मैं भारत की सभी भाषाओं से प्यार और उनका सम्मान करता हूं। मैंने विभिन्न भाषाओं में गाने भी गाए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन