1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता के घर आई नन्ही परी, शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता के घर आई नन्ही परी, शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

 Published : Apr 16, 2020 02:04 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 02:35 pm IST

टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना बेटी की मां बन गई हैं। उन्होंने बच्ची को 15 अप्रैल को जन्म दिया है।

स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता की बेटी की पहली तस्वीर- India TV Hindi
स्मृति खन्ना ने दिया बेटी को जन्म Image Source : INSTAGRAM

'मेरी आशिकी तुमसे ही' फेम एक्ट्रेस स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता के घर बेटी ने जन्म लिया है। स्मृति ने 15 अप्रैल को नन्ही परी को जन्म दिया है। स्मृति ने बेटी के साथ पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। स्मृति ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हमारी प्रिंसेस ने 15.04.2020 को जन्म लिया है।

जैसे ही स्मृति ने फोटो शेयर की उनके फैन्स और टीवी सेलिब्रिटीज ने शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। राधिका मदान, किशवर मर्चेंट, दीपशिखा देशमुख, धीरज धूपर सहित कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी है।

स्मृति ने बेटी के जन्म से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर डिलिवरी से पहले पोस्ट शेयर करके कोरोना वायरस की वजह से अपनी घबराहट के बारे में  बताया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा था- बच्चे के जन्म को लेकर एक्साइटिड और नर्वस दोनों ही हूं क्योंकि उसका जन्म इस महामारी के समय में होने वाला है।

आपको बता दें स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता मेरी आशिकी तुमसे ही में साथ में नजर आए थे। दोनों 23 नवंबर 2017 को शादी के बंधन में बंध गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन