1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. श्रीति झा ने घर पर की टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' के प्रोमो की शूटिंग

श्रीति झा ने घर पर की टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' के प्रोमो की शूटिंग

 Published : Jun 23, 2020 10:54 pm IST,  Updated : Jun 23, 2020 10:54 pm IST

लॉकडाउन में ढील के बाद निर्माताओं ने जल्द ही शो की शूटिंग शुरू करने की योजना बनाई है। यह शो जी टीवी पर प्रसारित होगा।

sriti- India TV Hindi
श्रीति झा ने घर पर की टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' के प्रोमो की शूटिंग Image Source : INSRAGRAM- ITISRITI

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस श्रीति झा ने अपने शो 'कुमकुम भाग्य' के प्रोमो की शूटिंग अपने घर पर पूरी की, उनका कहना है कि उन्हें अपनी टीम के साथ फिर शूटिंग करने का इंतजार है। उन्होंने शूट के लिए खुद से अपना मेकअप, बाल और लाइटिंग कर फोन से प्रोमो शूट किया। अभिनेत्री ने कहा, "सच कहूं तो, मैं कुमकुम भाग्य परिवार को मिस कर रही हूं। पहली बार मैं प्रज्ञा के रुप में गौरव दादा और शबाना दीदी के बिना तैयार हुई हूं। गौरव दादा मेरे मेकअप आर्टिस्ट हैं और शबाना दीदी मेरी हेयर स्टाइलिस्ट।"

उन्होंने कहा, "मैं उनके साथ-साथ शब्बीर, मुग्धा, कृष्णा और सेट के सभी लोगों को मिस कर रही हूं। मुझे फिर से शूटिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है और मुझे उम्मीद है कि सेट पर वापस आना और एक बार फिर से एक साथ शूटिंग करना काफी सुरक्षित होगा।"

लॉकडाउन में ढील के बाद निर्माताओं ने जल्द ही शो की शूटिंग शुरू करने की योजना बनाई है। यह शो जी टीवी पर प्रसारित होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन