1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Video: सुगंधा मिश्रा ने सेलिब्रेट किया पति संकेत भोसले का बर्थडे, रोमांटिक फोटोज शेयर कर बयां किया दिल का हाल

Video: सुगंधा मिश्रा ने सेलिब्रेट किया पति संकेत भोसले का बर्थडे, रोमांटिक फोटोज शेयर कर बयां किया दिल का हाल

 Published : May 10, 2021 10:40 am IST,  Updated : May 10, 2021 10:40 am IST

सुगंधा मिश्रा ने अपने पति संकेत भोसले का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। साथ ही सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटोज भी शेयर की हैं।

sugandha mishra celebrates husband sanket bhosale birthday watch video - India TV Hindi
Video: सुगंधा मिश्रा ने सेलिब्रेट किया पति संकेत भोसले का बर्थडे, रोमांटिक फोटोज शेयर कर बयां किया दिल का हाल  Image Source : INSTAGRAM: SUGANDHA MISHRA

कॉमेडियन, होस्ट और सिंगर सुगंधा मिश्रा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में संकेत भोसले से शादी की है। उनकी वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब उन्होंने अपने पति का बर्थडे धूमधाम से मनाया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। आपको बता दें कि संकेत 'द कपिल शर्मा शो' में सुगंधा के साथ कॉमेडी करते थे। 

सुगंधा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें संकेत केक काट रहे हैं और सुगंधा उनके बगल में ही बैठकर उन्हें चीयर कर रही हैं। केक पर सुगंधा के साथ उनकी फोटो लगी है, इसलिए वो कहते हैं कि उनका केक काटने का मन नहीं कर रहा। इसके बाद वो अपनी वाइफ को सबसे पहले केक खिलाते हैं। 

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने शादी के दौरान तोड़ा कोविड प्रोटोकॉल, केस दर्ज

सुगंधा ने पति के लिए एक रोमांटिक पोस्ट भी लिखा है- 'हैप्पी बर्थडे संकेत। मैं जब तक आपसे मिली नहीं थी, तब तक मुझे पता नहीं था कि सोलमेट क्या होता है। आप जो हैं, वो होने के लिए और जो करते हैं, उसके लिए थैंक्यू। आप मेरे दोस्त, साथी हैं। हैप्पी बर्थडे हबी।'

बता दें कि सुगंधा और संकेत की शादी 26 अप्रैल को जालंधर में हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन