1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने शादी के दौरान तोड़ा कोविड प्रोटोकॉल, केस दर्ज

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने शादी के दौरान तोड़ा कोविड प्रोटोकॉल, केस दर्ज

 Published : May 06, 2021 04:18 pm IST,  Updated : May 06, 2021 11:46 pm IST

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और उनके पति संकेत भोसले पर अपनी शादी के दौरान कथित रूप से कोरोनोवायरस मानदंडों के नीयमों का उल्लघन करने पर केस दर्ज किया है।

Sugandha Mishra, Sanket Bhonsale- India TV Hindi
 कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने शादी के दौरान तोड़ा कोविड प्रोटोकॉल, केस दर्ज Image Source : INSTAGRAM/SUGANDHA MISHRA

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और उनके पति संकेत भोसले पर अपनी शादी के दौरान कथित रूप से कोरोनोवायरस मानदंडों के नीयमों का उल्लघन करने पर केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ बुधवार रात मामला दर्ज किया गया था। शादी के दौरान वायरल हुए एक वीडियो में नजर आ रहा है कि शादी समारोह में बहुत सी भीड़ इकट्ठा हुई थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस की तरफ से यह संज्ञान लिया गया।

शादी समारोह 26 अप्रैल को हुआ था। भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश देने के लिए अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया था। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, डीएसपी ने कहा कि एक जांच चल रही थी।

मिश्रा जालंधर से हैं, जबकि संकेत भोसले महाराष्ट्र से हैं। दोनों ने 'द कपिल शर्मा शो' में शोहरत हासिल की थी, हालांकि बाद में उन्होंने इसे छोड़ दिया था। वे अब मुंबई में बस गए हैं।

यहां पढ़ें

मलाइका अरोड़ा ने कहा- हमेशा से चाहती थी, मेरी भी एक बेटी हो

सुरेश रैना ने आंटी के लिए मांगी सीएम से मदद, सोनू सूद ने कहा- डिटेल्स भेजो भाई

उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया मदद का हाथ, कोरोना की सेकेंड वेव से बचने के लिए 27 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स किए दान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन