1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया मदद का हाथ, कोरोना की सेकेंड वेव से बचने के लिए 27 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स किए दान

उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया मदद का हाथ, कोरोना की सेकेंड वेव से बचने के लिए 27 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स किए दान

 Published : May 06, 2021 06:20 pm IST,  Updated : May 06, 2021 06:20 pm IST

 कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन और बेड की कमी पड़ने की वजह से कई सारे कोरोना मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और ऐसे में उर्वशी रौतेला ने लोगों की मदद करने के लिए अपने फाउंडेशन से ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स दान में दिए हैं। 

उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया मदद का हाथ- India TV Hindi
उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया मदद का हाथ Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी कोविड के मुश्किल समय में आगे आई हैं और लोगों की मदद कर रही हैं। उर्वशी रौतेला ने उर्वशी रौतेला फाउंडेशन शुरू किया था, और इस फाउंडेशन से कई लोगो को मदद मिल चुकी है। कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन और बेड की कमी पड़ने की वजह से कई सारे कोरोना मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और ऐसे में उर्वशी रौतेला ने लोगों की मदद करने के लिए अपने फाउंडेशन से ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स दान में दिए हैं। 

 कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने शादी के दौरान तोड़ा कोविड प्रोटोकॉल, केस दर्ज

इस कोरोना काल में ऑक्सीजन और बेड की कमी पड़ने से और ठीक इलाज़ न मिलने के कारण कई मरीज अपनी जान से हाथ धो बैठे है, ऐसे में कई बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, जॉन अब्राहम समेत कई फिल्मी हस्तियों ने मदद का हाथ बढ़ाया है और अब इस लिस्ट में उर्वशी रौतेला का नाम भी जुड़ गया है। एक्ट्रेस ने 27 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स दान किए हैं। 

एक इंटरव्यू में उर्वशी रौतेला ने कहा की "मेरा जन्म हरिद्वार उत्तराखंड में हुआ है. देश की राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में कई अस्पताल और स्वास्थ्य संस्थान में महामारी से पीड़ित मरीजों के लिए ऑक्सीजन की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे में मैं वास्तव में मदद करने के लिए कुछ करना चाहती हूँ। मरीजों ने अपने इलाज के लिए अपनी सारी जमा पूंजी लगा ऐसी में मै उनकी मदद करने की कोशिश कर रही हूँ।"

 ऑक्सीजन सिलेंडर दान कर सोनू सूद ने जारी रखी मसीहाई, बोले - देश मजबूत रहे 

वर्क फ्रंट पर, उर्वशी रौतेला जिओ स्टूडियोज के आने वाले वेब सीरीज "इंस्पेक्टर अविनाश" में रणदीप हुड्डा के साथ नज़र आएंगी। उर्वशी रौतेला बोहोत जल्द अपना तमिल डेब्यू भी करने वाली है पता चला है की ये एक बिग बजट साई-फाई फिल्म होगी जिसमें उर्वशी एक आईआईटीइन और माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट के रोल में नज़र आएँगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन