1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. उर्वशी रौतेला, गुरु रंधावा संग म्यूजिक वीडियो 'डूब गए' में आएंगी नजर, लुक शेयर करते हुए बताया कब आएगा गाना

उर्वशी रौतेला, गुरु रंधावा संग म्यूजिक वीडियो 'डूब गए' में आएंगी नजर, लुक शेयर करते हुए बताया कब आएगा गाना

 Published : Apr 20, 2021 09:57 pm IST,  Updated : Apr 20, 2021 10:24 pm IST

उर्वशी रौतेला ने म्यूजिक वीडियो डूब गए का लुक शेयर करते हुए बताया कि उनका गाना कब रिलीज होगा।

उर्वशी रौतेला, गुरु रंधावा urvashi rautela guru randhawa- India TV Hindi
उर्वशी रौतेला, गुरु रंधावा Image Source : INSTAGRAM- URVASHI RAUTELA

उर्वशी रौतेला ने हाल ही में गुरु रंधावा के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, पहले फैंस कन्फ्यूज हो गए कि क्या मामला है? अब उर्वशी रौतेला ने खुलासा किया है कि ये तस्वीरें उनके आने वाले म्यूजिक एल्बम 'डूब गए' से हैं। उर्वशी और गुरु रंधावा एक रोमांटिक म्यूजिक एल्बम में नज़र आएंगे। उर्वशी रौतेला ने आज गाने से स्टिल शेयर करते हुए गाने की रिलीज तारीख का भी ऐलान किया है।

उर्वशी ने पोस्ट करते हुए बताया है कि उनका और गुरु रंधावा का म्यूजिक एल्बम डूब गए 30 अप्रैल को आएगा। 

उर्वशी हमेशा से अपने फैंस को अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देती रहती हैं, और इस बार भी जब उन्होंने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसे अब तक पांच लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और साथ ही साथ तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है।

अभिनेत्री ने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी शेयर की है जिसमे लिखा है की, 'बीच पर बैले डांस हैशटैग डूब गए।"  

  

  

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ ये म्यूजिक वीडियो कोरियोग्राफर रेमो डीसूज़ा ने डायरेक्ट किया है, इस गाने की शूटिंग गोवा में की गई है और टी-सीरीज के बैनर तले इसे गाने को बनाया गया है। उर्वशी रौतेला इससे पहले "एक लड़की भीगी भागी सी" और "तेरी लोड वे" में नज़र आयी थीं। 

ये भी पढ़ें-

अनिल कपूर ने ली COVID-19 वैक्सीन की दूसरी डोज़, बेटे हर्षवर्धन ने उनकी उम्र पर किया मजाकिया कमेंट

अर्जुन रामपाल, सोनू सूद के बाद अब समीरा रेड्डी हुईं कोरोना संक्रमित

भोजपुरी गीतकार श्याम देहाती की कोरोना से हुई मौत, सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर जताया शोक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन