1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन रामपाल, सोनू सूद के बाद अब समीरा रेड्डी हुईं कोरोना संक्रमित

अर्जुन रामपाल, सोनू सूद के बाद अब समीरा रेड्डी हुईं कोरोना संक्रमित

 Published : Apr 18, 2021 11:32 am IST,  Updated : Apr 18, 2021 11:46 am IST

देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर विकराल रूप लेती नजर आ रही है। आम हो या खास ज्यादातर लोग इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं।

smeera reddy- India TV Hindi
अर्जुन रामपाल, सोनू सूद के बाद अब समीरा रेड्डी हुईं कोरोना संक्रमित  Image Source : INSTAGRAM/SMEERA REDDY

देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर विकराल रूप लेती नजर आ रही है। आम हो या खास ज्यादातर लोग इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी अपनी फिटनेस रील्स और वीडियो शेयर करने के चलते सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय देखी गईं, लेकिन अब ऐसा बताया जा रहा है कि अभिनेत्री कोरोना संक्रमित हो गई हैं। 

समीरा रेड्डी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस से बताया कि वह कोविड-19 की टेस्ट में पॉजिटिव आई हैं।

समीरा रेड्डी
Image Source : INSTAGRAM/SAMEERA REDDYअर्जुन रामपाल, सोनू सूद के बाद अब समीरा रेड्डी हुईं कोरोना संक्रमित 

समीरा जुलाई 2020 में अपने पति, अपने दो छोटे बच्चों और अपनी सास के साथ गोवा में शिफ्ट हो गईं। शुक्र है कि उनकी सास कोरोना टेस्ट में निगेटिव आई हैं। अभिनेत्री ने वर्तमान में बॉलीवुड से ब्रेक लिया है और अपनी फैमिली को वक्त दे रही हैं। समीरा ने सोशल मीडिया पर इस बारे में घोषणा करते हुए कहा कि वह एहतियातन कोविड-19 के प्रोटोकॉल्स फॉलो कर रही हैं। 

बता दें अभिनेता अर्जुन रामपाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने पिछले 10 दिनों में उनके संपर्क में आए सभी से आग्रह किया कि वे आवश्यक सावधानी बरतें। उन्होंने लिखा, ''मैंने कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव आया हूं। भले ही मैं असिम्पटमेटिक हूं, मैंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है, औज जरूरी एहतियातों को बरत रहा हूं।''

उन्होंने यह भी कहा, "मैं सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं। उन सभी से गुजारिश है, जो पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में रहे हैं, कृपया ध्यान रखें और आवश्यक सावधानी बरतें। यह हमारे लिए बहुत डरावना समय है, लेकिन अगर हम थोड़े समय के लिए जागरूक और बुद्धिमान रहें, तो हमें लंबे वक्त तक लाभ मिलेगा। हम मिलकर कोरोना से लड़ेंगे।''

शनिवार को अभिनेता सोनू सूद भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अभिनेता सोनू सूद कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन लगाई थी। अभिनेता ने उस खबर को सोशल मीडिया पर फैंस के बीच साझा किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया है। अभिनेता ने फैंस को आश्वासन दिया है कि इस स्थिति में डरने या चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

यहां पढ़ें

'दोस्ताना 2': कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में फैंस, नेपोटिज्म की वजह से किया गया फिल्म से बाहर?

जान्हवी कपूर ने दोस्तों संग पूल पर बनाया मजेदार रील वीडियो, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

कार्तिक आर्यन के 'दोस्ताना 2' से अलग होने पर धर्मा प्रोडक्शन ने साधी चुप्पी, बताया- फिर से होगी कास्टिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन