1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. उर्वशी रौतेला-गुरु रंधावा के गाने 'डूब गए' का टीजर हुआ रिलीज, 30 अप्रैल को रिलीज होगा गाना

उर्वशी रौतेला-गुरु रंधावा के गाने 'डूब गए' का टीजर हुआ रिलीज, 30 अप्रैल को रिलीज होगा गाना

 Published : Apr 28, 2021 10:19 pm IST,  Updated : Apr 28, 2021 10:19 pm IST

उर्वशी रौतेला-गुरु रंधावा के गाने 'डूब गए' को रेमो डिसूज़ा ने डायरेक्ट किया है और बी प्राक ने इसके बोल लिखे है जिसे टी-सीरीज के बैनर तले बनाया जा रहा है।

urvashi rautela guru randhawa- India TV Hindi
उर्वशी रौतेला-गुरु रंधावा के गाने 'डूब गए' का टीजर हुआ रिलीज, Image Source : INSTA- URVASHI RAUTELA

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, सिंगर गुरु रंधावा के साथ अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो 'डूब गए' में एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इस म्यूजिक वीडियो को रेमो डिसूज़ा ने डायरेक्ट किया है और बी प्राक ने इसके बोल लिखे है जिसे टी-सीरीज के बैनर तले बनाया जा रहा है। हाल ही में अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमे वो गुरु रंधावा को अपने हाथो से मेकअपप करते नज़र आयी थी, और ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। आज इस गाने का टीजर सामने आया है।

उर्वशी रौतेला और गुरु रंधावा अपने अपकमिंग गाने "डूब गए" में इंटीमेट होते भी दिखेंगे, खबरों के मुताबिक दोनों का गाने में किसिंग सीन भी है। यह गाना 30 अप्रैल 2021 कोरिलीज होगा। फैंस उर्वशी और गुरु रंधावा को साथ देखने के लिए बेताब हैं।

डांस दीवाने के अगले 4 एपिसोड्स में माधुरी दीक्षित की बजाय दिखेंगे नोरा फतेही और सोनू सूद!

आज गुरु रंधावा ने इस गाने के डायरेक्टर रेमो डिसूजा के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। गुरु ने रेमो को शुक्रिया करते हुए कहा कि इस अमेजिंग वीडियो के लिए धन्यवाद, दोबारा फिर आपके साथ काम करना चाहता हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन