1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उर्वशी रौतेला और गुरु रंधावा का गाना 'डूब गए' ने मचाया धमाल, मिले 35 मिलियन से ज्यादा व्यूज

उर्वशी रौतेला और गुरु रंधावा का गाना 'डूब गए' ने मचाया धमाल, मिले 35 मिलियन से ज्यादा व्यूज

 Published : May 02, 2021 06:09 pm IST,  Updated : May 02, 2021 06:09 pm IST

हाल ही में गुरु रंधावा ने इस गाने के डायरेक्टर रेमो डिसूजा के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

urvashi rautela- India TV Hindi
उर्वशी रौतेला और गुरु रंधावा का गाना 'डूब गए' ने मचाया धमाल, Image Source : INSTAGRAM- URVASHI RAUTELA

मुंबई: गुरु रंधावा के नए गीत 'डूब गए' का वीडियो 29 अप्रैल को यूट्यूब पर आने के बाद से 3.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया और उर्वशी रौतेला ने गायक के साथ वीडियो में फीचर के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। रविवार दोपहर तक, जाने-माने गायक बी प्राक द्वारा संगीतबद्ध और जानी द्वारा लिखे गए गीत को 35 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

उर्वशी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "35 मिलियन लोगों के प्यार के साथ 24 घंटे में दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। इसके लिए आप सभी का लाखों बार शुक्रिया लव यू दोस्तों।"

'डूब गए' का संगीत वीडियो रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। 

डांस दीवाने के अगले 4 एपिसोड्स में माधुरी दीक्षित की बजाय दिखेंगे नोरा फतेही और सोनू सूद!

हाल ही में गुरु रंधावा ने इस गाने के डायरेक्टर रेमो डिसूजा के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। गुरु ने रेमो को शुक्रिया करते हुए कहा कि इस अमेजिंग वीडियो के लिए धन्यवाद, दोबारा फिर आपके साथ काम करना चाहता हूं।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन