सुनील ग्रोवर(Sunil Grover) की फिल्म भारत(Bharat) कल ही रिलीज हुई है। फिल्म में उनकी एक्टिंग को लेकर काफी तारीफ की जा रही है। भारत में वह सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान खान और कैटरीना कैफ कपिल शर्मा के शो में गए थे। मगर सुनील ग्रोवर उनके साथ नहीं गए थे। हाल ही में सुनली ग्रोवर ने शो में वापसी पर बात की है।
Related Stories
हाल ही में दिए इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर से पूछा गया था कि कपिल शर्मा के शो में वापसी कर रहे हैं? इस बात पर सुनील ग्रोवर ने जवाब देते हुए कहा- 'भगवान जाने'। सुनली ग्रोवर से यह सवाल भी पूछा गया कि क्या वह कपिल शर्मा के साथ दोबारा काम करेंगे? इस बात का जवाब देते हुए भी सुनील ग्रोवर ने कहा- 'भगवान जाने'।
बाद में सुनील ने कहा वह टीवी पर दोबारा वापसी करना चाहते हैं। अगर उन्हें काम करने के लिए कुछ थ्रिलर मिलता है तो वह ऑडियन्स को एंटरटेन करने के लिए दोबारा टीवी पर वापसी करेंगे।
फिल्म 'भारत' में आजादी से पहले से लेकर बाद तक की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में सलमान खान के 5 अलग लुक दिखाए गए हैं। वह 18 साल के जवां से 70 साल के बुजुर्ग तक का किरदार निभाते नजर आएंगे।
Also Read:
Nach Baliye 9: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी आएगी नज़र!
ये रिश्ता क्या कहलाता है: नायरा की मौत के बाद कार्तिक का रो रो कर हुआ बुरा हाल