1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 Promo: 'वीकेंड का वार' में सनी लियोनी और सुरभि चंदना सहित इन सेलेब्स की होगी एंट्री

Bigg Boss 14 Promo: 'वीकेंड का वार' में सनी लियोनी और सुरभि चंदना सहित इन सेलेब्स की होगी एंट्री

 Published : Jan 02, 2021 01:23 pm IST,  Updated : Jan 02, 2021 01:23 pm IST

बिग बॉस 14 में वीकेंड का वार में सनी लियोनी और सुरभि चंदना सहित कई सितारे नज़र आएंगे।

bigg boss 14 weekend ka vaar promo- India TV Hindi
नए साल के पहले वीकेंड का वार को स्पेशल बनाने आ रहे हैं ये सितारे  Image Source : INSTA: SUNNYLEONE/OFFICIALSURBHIC

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में नए साल के पहले वीकेंड के वार में नए सितारे नज़र आने वाले हैं। इनमें सनी लियोनी और मोनालिसा शामिल हैं, जो पहले इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, टीवी की 'नागिन' सुरभि चंदना और एक्टर शरद मल्होत्रा भी नज़र आएंगे। ये सभी हस्तियां मिलकर इस वीकेंड का वार को और भी ज्यादा स्पेशल बनाएंगी।  

कलर्स चैनल ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें सनी लियोनी, मोनालिसा, सुरभि और शरद कह रहे हैं कि सलमान सर ने उन्हें इनवाइट भेजा है। इसलिए वो इस साल के पहले वीकेंड का वार को स्पेशल बनाने आ रहे हैं।

Bigg Boss 14: न्यू ईयर पार्टी में जैस्मिन और अली ने किया प्यार का इजहार, फिर किया KISS

एक तरफ ये सितारे वीकेंड का वार को स्पेशल बनाने आ रहे हैं तो दूसरी तरफ राखी सावंत और जैस्मीन भसीन की लड़ाई बढ़ती ही जा रही है। नए प्रोमो में दोनों एक-दूसरे पर कमेंट करती दिखाई दे रही हैं। 

बताया जा रहा है कि सनी लियोनी एक स्पेशल टास्क के लिए घर में दाखिल होंगी। बता दें कि सनी बिग बॉस के 5वें सीजन में नज़र आई थीं। इस सीजन को जूही परमान ने जीता था, लेकिन सनी को काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। इसके बाद सनी बॉलीवुड की कई फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन