1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'नागिन 5' से सामने आया सुरभि चांदना का लुक, रेड कलर की ड्रेस में लगी बेहद खूबसूरत

'नागिन 5' से सामने आया सुरभि चांदना का लुक, रेड कलर की ड्रेस में लगी बेहद खूबसूरत

 Published : Aug 21, 2020 12:18 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 04:48 pm IST

शो से सुरभि का नया लुक भी सामने आ गया है। रेड कलर की ड्रेस में सुरभि बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

NAAGIN 5, NAAGIN- India TV Hindi
'नागिन 5' से सामने आया सुरभि चांदना का लुक Image Source : FACEBOOK- EKTA KAPOOR

एकता कपूर के सुपर नैचुरल शो नागिन 5 ने टेलीकास्ट होते ही धमाका मचा दिया, लोगों को हिना खान का नागिन लुक खूब पसंद आ रहा है। शो में इन दिनों सतयुग का नागिन हिना खान, नाग मोहित मल्होत्रा और चील आकेश धीरज धूपर की कहानी दिखाई जा रही है, इसमें चील नागिन को पाना चाहता है और इसके लिए वो मोहित को कैद कर लेता है, नागिन जब उसके प्यार को नकारती है तो वो उसके प्यार को जान से मार देता है। नागिन उसे श्राप देती है और कहती है कि वो उससे बदला लेगी, शो से जल्द ही हिना खान का रोल खत्म होगा और सुरभि चांदना की शो में एंट्री होगी। सुरभि हिना खान के अगले जन्म का रोल प्ले करेंगी। 

शो से सुरभि का नया लुक भी सामने आ गया है। रेड कलर की ड्रेस में सुरभि बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एकता कपूर ने सुरभि का लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

शो में पहले दिखाया जाेगा कि सुरभि एक आम लड़की है, जिसे डरावने सपने और अजीब अजीब ख्याल आते हैं। लेकिन बाद में उसे हकीकत पता चलेगी और वो पिछले जन्म का बदला इस जन्म में पूरा करेगी।

शो के प्रोमो भी सामने आ चुके हैं, जल्द ही शो में सुरभि की एंट्री होगी, मोहित और हिना का कैमियो खत्म होने वाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन