1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सुरभि ज्योति मॉलदीव में एन्जॉय कर रही हैं छुट्टियां

सुरभि ज्योति मॉलदीव में एन्जॉय कर रही हैं छुट्टियां

 Published : Mar 31, 2021 10:57 pm IST,  Updated : Mar 31, 2021 10:57 pm IST

सुरभि ने हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'कुबूल है 2.0' में काम किया है, जिसमें करण सिंह ग्रोवर भी हैं।

surbhi jyoti instagram- India TV Hindi
सुरभि ज्योति मॉलदीव में एन्जॉय कर रही हैं छुट्टियां Image Source : SURBHI JYOTI INSTAGRAM

मुंबई: टेलीविजन स्टार सुरभि ज्योति फिलहाल मॉलदीव में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। सुरभि अपने गेटअवे की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। नई तस्वीरों में वह एक शानदार बिकिनी टॉप और स्कर्ट पहने हुए कैमरे के सामने पोज करते दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "ट्रिपी और हिप्पी।"

काम की बात करें तो सुरभि ने हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'कुबूल है 2.0' में काम किया है, जिसमें करण सिंह ग्रोवर भी हैं।

सुरभि ने टीवी पर पहली बार 'कुबूल है' में 2012 से 2016 तक काम किया था। इस शो के नए सीजन में मंदिरा बेदी, आरिफ जकारिया, सौरभ राज जैन, नेहालक्ष्मी अय्यर और प्रियल गोर भी हैं।

इनपुट- आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन