1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. कुबूल है 2.0 ट्रेलर: सुरभि ज्योति-करण सिंह ग्रोवर फिर ला रहे हैं असद-ज़ोया की प्रेमी कहानी

कुबूल है 2.0 ट्रेलर: सुरभि ज्योति-करण सिंह ग्रोवर फिर ला रहे हैं असद-ज़ोया की प्रेमी कहानी

 Published : Mar 01, 2021 03:54 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 04:03 pm IST

सुरभि ज्योति और करण सिंह ग्रोवर का शो 'कुबूल है 2.0' लौट दूसरे सीजन के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लौट रहा है। शो का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

qubool hai 2.0- India TV Hindi
'कुबूल है 2.0' का ट्रेलर रिलीज Image Source : INSTA- @ZEE5PREMIUM

Qubool Hai 2.0: कुबूल है 2.0 के लिए करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति असद और जोया बनकर वापस आ गए हैं। टीज़र और पोस्टर्स के बाद, वेब सीरीज़ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज, 1 मार्च को रिलीज हो गया। इस शो का प्रीमियर ज़ी 5 प्रीमियम पर 12 मार्च को होगा। पहले सीज़न की तरह, असद और ज़ोया का एक-दूसरे के लिए प्यार अभी भी बरकरार है।

कुबूल है 2.0 का ट्रेलर

ट्रेलर देखकर लग रहा है कि क़ुबूल है 2.0 एक रोमांटिक ड्रामा होने के साथ-साथ थ्रिलर भी होने वाला है। ट्रेलर की शुरुआत में सफेद रंग की दुल्हन की पोशाक में सुरभि ज्योति बेहत खूबसूरत लग रही हैं, जबकि करण सिंह ग्रोवर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। यह शो पारिवारिक ड्रामा होने के साथ साथ एक्शन से भरपूर भी है।

YouTube पर ट्रेलर साझा करते हुए, Zee5 ने लिखा, "असद और ज़ोया अधिक रोमांस, ड्रामा और एक्शन के साथ वापस आ गए हैं। सुरभि ज्योति और करण सिंह ग्रोवर अभिनीत लोकप्रिय टेलीविज़न शो के डिजिटल सीक्वल क़ुबूल है 2.0 का ट्रेलर देखें।''

प्रोड्यूसर बनने की राह पर आलिया भट्ट, एक्ट्रेस ने खोला खुद का प्रोडक्शन हाउस

क़ुबूल है 2.0 का टीजर

11 फरवरी को Zee5 ने इंस्टाग्राम पर क़ुबूल है 2.0 का नया टीज़र शेयर किया था और इसे कैप्शन दिया था, "प्यार की यह क्लासिक कहानी वापस आ गई है! कुबूल है 2.0 मार्च को जी5 प्रीमियम पर आ रही है।''

किन्नर समाज की गुरु मां ने रुबीना दिलैक को दिया आशीर्वाद, अभिनव शुक्ला के लिए कही ये बात 

कुबूल है 2.0 कास्ट

करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति के अलावा, क़ुबूल है 2.0 के कलाकारों में मंदिरा बेदी, आरिफ ज़कारिया, कविता घई और गुलफाम खान शामिल हैं। क़ुबूल है 2012 से 2016 तक ज़ी टीवी पर प्रसारित हुआ। गुल खान द्वारा निर्मित शो में दो पीढ़ी की की कहानी देखी गई। करण ने 2014 में शो छोड़ दिया था और उनकी जगह राकेश बापट ने ले ली थी।

'कसौटी जिंदगी की' फेम पार्थ समथान ने मालदीव में जमकर किया था एन्जॉय, शेयर किया थ्रोबैक Video 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन